फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kandoli's population of 12 thousand is getting water once in three days.

Dehradun News: कंडोली की 12 हजार की आबादी को तीन दिन में एक बार मिल रहा पानी

Sun, 14 Apr 2024 03:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
Kandoli's population of 12 thousand is getting water once in three days.
सहसपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत कंडोली को तीन दिन में एक बार ही पानी नसीब हो रहा है। ग्रामीणों को आस थी मार्च में जल जीवन मिशन की नई पेयजल योजना का काम पूरा होने के बाद पेयजल किल्लत दूर हो जाएगी, लेकिन डेडलाइन पूरी होने के बाद भी घरों में पानी नहीं पहुंचा है। अब गर्मी बढ़ने के साथ ही पेयजल संकट गहराने लगी है।
विज्ञापन

पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी ग्राम पंचायत कंडोली क्षेत्र में है। यही कारण है यहां तेजी से स्थाई और अस्थाई जनसंख्या बढ़ रही है। करीब 35 साल पहले यहां 200 परिवारों के लिए पेयजल योजना का निर्माण किया गया था, लेकिन जनसंख्या बढ़ने से योजना फेल हो गई। वर्ष 2007 में 300 परिवारों को स्वजल योजना के तहत नई पेयजल योजना से जोड़ा गया। जनसंख्या में निरंतर वृद्धि के साथ पानी की मांग लगातार बढ़ती रही। ग्राम पंचायत में मौजूदा समय 1400 परिवार रहते हैं और जनसंख्या करीब 12 हजार है। यही कारण कि ग्राम पंचायत के एक मजरे में तीन दिन में एक बार पानी की आपूर्ति की जाती है। हाल यह है कि ग्रामीणों को टैंकर मंगवा कर अपनी और मवेशियों की प्यास बुझानी पड़ती है।
विज्ञापन


वर्ष 2022 में ग्राम पंचायत के लिए जल जीवन मिशन के तहत 3.50 करोड़ की नई पेयजल योजना पर काम शुरू किया गया था। क्षेत्र में 25 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जानी है। योजना के निर्माण को दो वर्ष बीत चुके है। मार्च में योजना की डेडलाइन पूरी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंडोली के ग्राम प्रधान मुकेश कुमार ने बताया कि वर्तमान में जलसंस्थान की कई वर्ष पुरानी पाइपलाइन से ग्राम पंचायत में पानी की आपूर्ति की जा रही है। लाइन जर्जर और पानी का प्रेशर भी बहुत कम है। जल जीवन मिशन के तहत नई लाइन बिछाई जा रही है। योजना से पानी की आपूर्ति शुरू होने के बाद पेयजल किल्लत दूर हो जाएगी।


पेयजल निगम के सहायक अभियंता मनोज जोशी ने बताया कि पेयजल योजना का कार्य अंतिम चरण में है। योजना से 600 परिवार लाभांवित होंगे। मई में पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed