फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kalash Yatra taken out with band-baja, women danced

Dehradun News: बैंड-बाजे के साथ निकाली कलश यात्रा, झूमीं महिलाएं

Tue, 17 Feb 2026 07:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra taken out with band-baja, women danced
-संजय कॉलोनी स्थित सिद्धपीठ श्री पंचायती हनुमान मंदिर में हुआ महोत्सव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देहरादून। पटेलनगर में संजय कॉलोनी स्थित सिद्धपीठ श्री पंचायती हनुमान मंदिर में भगवान श्री लक्ष्मीनारायण विग्रह प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत भव्य कलश यात्रा निकाली गई। बैंड-बाजों की धुन और गीतों पर भक्त झूमते हुए कलश यात्रा में शामिल हुुए।


मंगलवार को मंदिर में सबसे पहले कथाव्यास आचार्य गिरीशानंद सेमवाल और वेदपाठी आचार्यों के सानिध्य में पूजन कराया गया। इसके बाद भगवान लक्ष्मीनारायण की मूर्ति को अन्नाधिवास कराया गया। पूजन के बाद बैंड-बाजे के साथ कलश यात्रा शुरू हुई। कलश यात्रा में 108 महिलाएं जयकारे लगाते हुए उत्साह और उमंग के साथ शामिल हुईं। इसके बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर मुख्य यजमान सुभाष शर्मा, सुधा शर्मा, ललित शर्मा, मंदिर की अध्यक्ष इंदुबाला शर्मा, राजाराम नौटियाल, गुड्डू पंडित, गोपाल सेमवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed