{"_id":"5b1cc35a4f1c1bf86e8b73c6","slug":"kailash-mansarovar-yatra-2018-pilgrims-night-stay-first-time-in-this-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलाश मानसरोवर यात्रा में पहली बार इस गांव में रुकेंगे कैलाश यात्री, 13 जून को पहुंचेगा पहला दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैलाश मानसरोवर यात्रा में पहली बार इस गांव में रुकेंगे कैलाश यात्री, 13 जून को पहुंचेगा पहला दल
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sun, 10 Jun 2018 12:17 PM IST
विज्ञापन
kailash mansarovar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पहला दल 13 जून को आधार शिविर धारचूला पहुंचेगा। इससे पहले यात्रियों का आईटीबीपी मिर्थी में स्वागत होगा। यहां यात्रियों को उच्च हिमालयी क्षेत्र में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस बार यात्रियों को उच्च हिमालयी क्षेत्र के वातावरण को समझने के लिए गुंजी से तीन किलोमीटर दूर नाभि गांव में रात्रि विश्राम के लिए ले जाया जाएगा। इधर, आईटीबीपी ने यात्रा की तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
आईटीबीपी मिर्थी के कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार 12 जून को यात्रियों का दिल्ली में मेडिकल होगा। पहले दल में संभवत: 60 यात्री हो सकते हैं। यात्री 13 जून को पहले आधार शिविर धारचूला पहुंचेंगे। 16 जून को पहला दल गुंजी पहुंचेगा। यहां से यात्रियों को रात्रि विश्राम के लिए पहली बार छोटा कैलाश यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले नाभि गांव ले जाया जाएगा। पिछले वर्षों तक यात्रियों को यहां नहीं ले जाया जाता था।
विज्ञापन
उच्च हिमालयी क्षेत्र के वातावरण के अनुरूप यात्री खुद को ढाल सकें, इसलिए उन्हें नाभि गांव ले जाया जाएगा। 17 जून को यात्रियों को वापस गुंजी लाया जाएगा। इसी दिन यात्रियों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। जांच में स्वस्थ पाए जाने पर यात्रियों को आगे की यात्रा की अनुमति दी जाएगी। पूरी यात्रा 21 दिन की होगी। उच्च हिमालयी क्षेत्र में यात्रियों की सुरक्षा का जिम्मा आईटीबीपी के पास है।
विज्ञापन