फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kailash Mansarovar pilgrims entering Tibet date change

कैलाश मानसरोवर तीर्थयात्रियों के तिब्बत में प्रवेश की तिथि बदली, अब इस दिन होगी रवानगी

Mon, 21 Aug 2017 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ 
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़  Updated Mon, 21 Aug 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
Kailash Mansarovar pilgrims entering Tibet date change

मालपा और मांगती में आई आपदा के बाद कैलाश मानसरोवर यात्रियों के तिब्बत में प्रवेश की तिथियों को बदल दिया गया है। यात्रा पर जा रहे अंतिम तीन दलों को निर्धारित तिथियों के बाद तिब्बत में प्रवेश करना होगा।

विज्ञापन


इसके लिए राज्य सरकार ने हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराया है। सोमवार को 16वें दल के यात्री नाभीढांग में, 17वें दल के यात्री गुंजी में और अंतिम 18वें दल के यात्री धारचूला में थे। धारचूला से यात्रियों को हेलीकॉप्टर से गुंजी, बूंदी पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन


कैलाश मानसरोवर यात्रा नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार कैलाश यात्रियों का 16वां अब चार दिन बाद, 17वां, 18वां दल तीन दिन देरी से लिपुलेख दर्रा पारकर तिब्बत में प्रवेश करेगा। आईटीबीपी के सेनानी महेंद्र प्रताप ने बताया कि पहले 16वें दल को 19 अगस्त को, 17वें दल को 23 अगस्त को, 18वें दल को 27 अगस्त को तिब्बत में प्रवेश करना था लेकिन मालपा, मांगती नाला में आपदा से रास्तों के टूटने से यात्रा के समय में बदलाव कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब 16वां दल 23 अगस्त को, 17वां दल 26 अगस्त को, 18वां दल 30 अगस्त को तिब्बत के तकलाकोट पहुंचेगा। इसके लिए चीन के विदेश मंत्रालय से वार्ता हो चुकी है। धारचूला से गूंजी, बूंदी तक यात्रियों को पहुंचाने के लिए राज्य सरकार ने हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराया है। वहीं कैलाश यात्रियों का 14वां दल परिक्रमा पूरी कर लौट रहा है। इस दल के 20 यात्री बूंदी में, 13 यात्री गुंजी में, 16 यात्री डीडीहाट में, पांच यात्री पिथौरागढ़ पहुंच चुके हैं। वहीं यात्रियों का 15वां दल परिक्रमा पूरी कर तिब्बत के कुंगू में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed