फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   jyotish mahakumbh 2017 in dehradun 

सेलीब्रिटी ज्योतिषों से आज जानिए कैसा होगा आपका भविष्य, देर की तो पछताएंगे

Sun, 14 May 2017 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 14 May 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
jyotish mahakumbh 2017 in dehradun 

अमर उजाला-ग्राफिक एरा ज्योतिष महाकुंभ का आगाज रविवार को सुबह 9:30 बजे हो जाएगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत करेंगे। ज्योतिष महाकुंभ में प्रतिभाग करने के लिए बड़ी संख्या में ज्योतिषी शनिवार रात तक दून पहुंच गए। ज्योतिष की अलग-अलग विधाओं में माहिर एस्ट्रोलॉजर सुबह साढ़े ग्यारह बजे से लोगों को निशुल्क सेवाएं देना शुरू कर देंगे।

विज्ञापन


ज्योतिष महाकुंभ का शुभारंभ क्लेमेंटटाउन स्थित ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में होगा। पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर एंट्री दी जाएगी। रविवार सुबह ठीक 10 बजे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। महाकुंभ में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए अलग-अलग फ्लोर पर व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के मुख्य भवन में ग्राउंड फ्लोर, फर्स्ट फ्लोर, सेकेंड फ्लोर और थर्ड फ्लोर के अलावा ओल्ड होटल मैनेजमेंट बिल्डिंग, लाइब्रेरी में अलग-अलग ज्योतिषियों के बैठने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पब्लिक के लिए मुख्य भवन के प्रवेश द्वार पर पांच हेल्प डेस्क बनाई गई हैं, जहां लोगों ज्योतिषियों के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा जिन्होंने रजिस्ट्रेशन करवा रखा है वो भी इसी डेस्क से संपर्क करें। मेल पर रजिस्ट्रेशन कराने वालों के नाम एक रजिस्टर में दर्ज हैं, उसमें अपना नाम देखकर रजिस्ट्रेशन स्लिप काउंटर से ही प्राप्त कर लें। इसके अलावा ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन की भी सुविधा इन्हीं हेल्प डेस्क पर उपलब्ध होगी।

नन्हीं टैरोकार्ड रीडर होगी आकर्षण का केंद्र

jyotish mahakumbh 2017 in dehradun 

नन्हीं टैरोकार्ड रीडर होगी आकर्षण का केंद्र
15 मई को होटल सेफ्रॉन लीफ में होने वाले ज्योतिषियों के सम्मान समारोह में 12 साल की एस्ट्रोलॉजर अरना मदान आकर्षण का केंद्र होंगी। यदि आप इनसे अपना भविष्य जानना चाहता हैं तो जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन करवा लें। 15 मई को अरना अपनी मां और मशहूर टैरोकार्ड रीडर जय मदान के साथ होटल सेफ्रॉन लीफ में मौजूद रहेंगी।

समय का रखें ख्याल
अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ के लिए भारी संख्या में पंजीकरण हो चुके हैं और इनकी संख्या तेजी से बढ़ रही है। 12 तारीख तक यह संख्या हजारों में पहुंच जाएगी, ऐसे में ज्योतिषियों से मिलने का समय पांच मिनट ही होगा। टाइम मैनेजमेंट के लिए आप अपने साथ अपनी कुंडली और वास्तुविद से मिलने के लिए अपने मकान का नक्शा जरूर लेकर आएं। साथ ही अपके जेहन में जो सवाल हैं उसे भी नोट करके ले आएं तो ज्यादा बेहतर होगा। सुबह ठीक दस बजे ज्योतिष महाकुंभ शुरू हो जाएगा। 12 बजे से ज्योतिषी अपने रूम में बैठ जाएंगे और लोगों की समस्याओं का निवारण करना शुरू कर देंगे। पहले आओ पहले पाओ के आधार पर ही ज्योतिषी से मिलने का मौका दिया जाएगा।

ऐसे पहुंचे ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी
आईएसबीटी चौक से ट्रांसपोर्ट नगर के आगे थोड़ी दूर चलने के बाद बायीं ओर ग्राफिक एरा रोड है। इसमें करीब एक किलोमीटर चलने के बाद दायीं ओर ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी कैंपस और कार्यालय है।

ये सेलीब्रिटी आएंगे 

jyotish mahakumbh 2017 in dehradun 

केए दुबे पद्मेश जी, पंडित सतीश शर्मा, लेखराज शर्मा जी, शिवानी खेतान, शैलेंद्र पांडेय, श्रुति द्विवेदी, विनोद त्यागी, सुनील त्यागी, डॉ. एचएस रावत, सुरेश चंद्र मिश्रा, अजय भांबी, पदमा शर्मा, मां त्रिशला जी, गुरु देवेंद्र, मुकेश, पंडित संतोष खंडूरी, पीपीएस राणा, सुनील पैन्युली, रामलखन गैरोला, गीतानंद सरस्वती, आचार्य डॉ. दिलीप कुमार, पंडित गौतम ऋषि परासर,

डॉ. चंद्रकांत शैवाले, डॉ. चंडी प्रसाद घिल्डियाल (राज्यपाल से पुरस्कृत), सुनील त्यागी, डॉ. विनायक, डॉ. संजीव अग्रवाल, विनोद पोखरियाल, डॉक्टर जगमोहन, पंडित रमेश सेमवाल, पंडित उमाधर बहुगुणा,  श्री गोपाल राजू वैज्ञानिक, डॉ. सुशांत राज, संजय सक्सेना, डॉक्टर जगमोहन, पंडित रमेश सेमवाल, पंडित उमाधर बहुगुणा, नरेश मनोचा, दिनेश प्रसाद जगूड़ी,

आचार्य सुमन शर्मा, पंडित मोहन प्रसाद सती, अचार्य रामब्यास मिश्रा,  डॉ. ललित मोहन जोशी, सुदर्शन मल्होत्रा, आकाशदीप जिंदल, कुंवर वीरेंद्र सिंह ज्योतिषाचार्य, डॉ. पंकज किशोर गौड़, डॉ. राजरानी शर्मा, आचार्य पं. अनुसूया प्रसाद सेमवाल, आचार्य रस्मि चौधरी, पंडित सोमदत्त शर्मा, पंडित प्रेमपाल कौशिक, पंडित कौशल किशोर कौशिक, यूएस नेगी, आचार्य हेमंत मणि, डॉ. हरलीन कौर, पंडित अवनीश शर्मा, डॉ. एसआर बंसल, ऋषिकुमार विश्वनाथ अइय्यर, दीपक मलिक, अजित रघुवंशी, पंडित जैनेंद्र शर्मा, पंडित अमर ज्योति रतूड़ी, आचार्य प्रमिला शर्मा, दयानंद डोभाल, भूपेंद्र कुमार, राजकुमार अग्रवाल, एसके टिब्बरेवाल, गौरव आर्य और आचार्य रजनीश शास्त्री। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed