फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   junior traffic force will manage traffic

अनोखी पहल: ट्रैफिक सुधारने सड़कों में उतरेगी ये जूनियर ट्रैफिक फोर्स

Sat, 18 Aug 2018 07:30 AM IST
चंदन बंगारी, अमर उजाला, रुद्रपुर
चंदन बंगारी, अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Sat, 18 Aug 2018 07:30 AM IST
विज्ञापन
junior traffic force will manage traffic

उत्तराखंड में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए यातायात निदेशालय स्कूली बच्चों की मदद लेने जा रहा है। पहले चरण में चार जिलों में सौ-सौ स्कूली बच्चों की जूनियर ट्रैफिक फोर्स तैयार की जाएगी।

विज्ञापन


बच्चों को हर हफ्ते दो-दो घंटे का प्रशिक्षण देने के साथ ही फोर्स की टी-शर्ट और कैप दी जाएगी। एक महीने तक प्रशिक्षण पूरा होने के बाद फोर्स को ट्रैफिक पुलिस के साथ 15 अक्तूबर तक मुख्य चौराहों पर उतारने की योजना है। यातायात निदेशालय के प्रस्ताव को बृहस्पतिवार को डीजीपी से मंजूरी भी मिल गई है। 
विज्ञापन


सबसे अधिक ट्रैफिक वाले चार मैदानी जिलों देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल में स्कूली बच्चों की जूनियर ट्रैफिक फोर्स तैयार की जा रही है। फोर्स में शामिल बच्चों को ट्रैफिक कंट्रोल करने के गुर सिखाए जाएंगे। हर जिले में पांच-छह बड़े स्कूलों से 15-15 बच्चे शामिल किए जाएंगे। इन बच्चों को एक महीने तक प्रत्येक सप्ताह दो-दो घंटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद बच्चों को फोर्स की टी-शर्ट, कैप के साथ ट्रैफिक पुलिस के साथ शहर के प्रमुख चौराहों पर सिलसिलेवार उतारा जाएगा। ये बच्चे हफ्ते में दो बार पुलिस के साथ ट्रैफिक कंट्रोल में सहयोग करेंगे। रुद्रपुर से इसकी शुरुआत की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाईस्कूल से इंटर तक के बच्चों को किया जाएगा शामिल 

junior traffic force will manage traffic
केवल खुराना - फोटो : AmarUjala

जूनियर ट्रैफिक फोर्स में हाईस्कूल से लेकर इंटरमीडिएट तक के बच्चों को शामिल किया जाएगा। यातायात निदेशक केवल खुराना ने बताया कि हर जिले में बड़े स्कूलों से बात कर बच्चों को चयनित किया जाएगा। पुलिस का सहयोग करने वाले बच्चों को गृह परीक्षाओं में बोनस अंक भी मिलेंगे। 

चार जिलों में जूनियर ट्रैफिक फोर्स के लिए डीजीपी से बृहस्पतिवार को अनुमति के साथ ही बजट भी मंजूर हो गया है। जूनियर ट्रैफिक फोर्स का मकसद यही है कि बच्चे ट्रैफिक नियमों का पालन करना सीखेंगे और दूसरों को भी सिखाएंगे। इसमें बच्चों में अनुशासन भी आएगा। बच्चों को फिजिकल फिट रखने के लिए पीटी के अलावा पुलिस की मॉक ड्रिल भी कराई जाएगी। 15 सितंबर तक चारों जिलों में बच्चों को चिह्नित करने के बाद प्रशिक्षण दिया जाएगा। 15 अक्तूबर से फोर्स सड़क में पुलिस के साथ उतार दी जाएगी।
- केवल खुराना, यातायात निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed