फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Junior Engineer arrested with bribe of 50 thousand

50 हजार की रिश्वत के साथ कनिष्ठ अभियंता गिरफ्तार

Wed, 08 Mar 2017 08:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पुरोला
ब्यूरो/अमर उजाला, पुरोला Updated Wed, 08 Mar 2017 08:19 PM IST
विज्ञापन
Junior Engineer arrested with bribe of 50 thousand
- फोटो : amar ujala

विजलेंस ने पुरोला में लोनिवि के एक कनिष्ठ अभियंता को 50 हजार रूपए घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। कनिष्ठ अभियंता लोनिवि की पुरोला डिविजन में संविदा पर तैनात है। 

विज्ञापन


विजिलेंस टीम ने लोक निर्माण विभाग के जेई (अवर अभियंता) को रंगे हाथ 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कर्मचारी ठेकेदार से 70 लाख के काम के भुगतान (रनिंग बिल) के नाम पर एक लाख रुपये की डिमांड कर रहा था। यह रकम दो किश्तों में दी जानी थी। टीम ने जेई के देहरादून और उत्तरकाशी के कई आवासों की भी तलाशी ली।  
विज्ञापन


विजिलेंस के पुलिस अधीक्षक डा सदानंद दाते ने बताया कि लोक निर्माण विभाग उत्तरकाशी के पंजीकृत ठेकेदार ने शिकायत की थी कि  राजमार्ग संख्या 48 के सतह सुधार एवं डामरीकरण की कार्य उसके द्वारा किया गया। 70 लाख रुपये के कार्य करने के बाद भुगतान हेतु अवर अभियंता त्रेपन सिंह राणा से अनुरोध किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनते रुपये की थी ड‌िमांड

Junior Engineer arrested with bribe of 50 thousand

आरोप है कि राणा ने रनिंग बिल तैयार करने के लिए एक लाख रुपये की मांग की थी।  जेई की लापरवाही के कारण मजदूरों और सामग्री के बिलो का भुगतान नहीं हो रहा था। पैसे की दिक्कत बताई तो जेई राणा ने यह रकम दो किश्तों में देने का प्रस्ताव रखा।

आठ मार्च को पहली किश्त देने की बात तय हुई है। एसपी ने बताया कि शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच कराई तो आरोप की पुष्टि हुई। अधिकारी की धरपकड़ के लिए टीम गठित की गई।

विजिलेंस टीम ने बुधवार को अवर अभियंता त्रेपन सिंह राणा को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पुरोला स्थित आफिस से गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी के देहरादून, विकासनगर, पुरोला और मोरी के आवासों की भी तलाशी ली। यहां से क्या मिला, अभी साफ नहीं हो पाया है। विजिलेंस एसपी ने बताया कि जेई राणा मूल रुप से इसी क्षेत्र का रहने वाला है। गृह क्षेत्र होते हुए जेई को यहां की जिम्मेदारी कैसे दी गई, इसकी रिपोर्ट भी अलग से भेजी जा रही है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed