फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Judges transfer list 2019 issued in uttarakhand

उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर जजों की तबादला सूची जारी, यहां देखिए पूरी लिस्ट

Wed, 10 Apr 2019 12:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 10 Apr 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Judges transfer list 2019 issued in uttarakhand
नैनीताल हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने मंगलवार को व्यापक स्तर पर जजों के तबादलों का आदेश जारी किया है। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल प्रदीप पंत की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक प्रशांत जोशी को अल्मोड़ा जिला जज बनाया गया है। प्रशांत जोशी 15 जून को कार्यभार ग्रहण करेंगे।

विज्ञापन


अल्मोड़ा के जिला जज जीके शर्मा का तबादला नैनीताल में जिला जज के रूप में किया गया है। यह तबादला 15 जून से प्रभावी होगा। स्थायी लोक अदालत देहरादून के चेयरमैन आशीष नैथानी को चंपावत का जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है। वे एक मई को कार्यभार ग्रहण करेंगे। नैनीताल जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र दत्त को अब उजाला भवाली का निदेशक बना दिया गया है। यह तबादला 15 जून को प्रभावी होगा। 
विज्ञापन


खटीमा जिला जज मोनिका मित्तल का तबादला अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामनगर के पद पर किया गया है। रामनगर में तैनात सुजीत कुमार को उत्तराखंड हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है। इसी तरह प्रदीप कुमार मणि को पब्लिक सर्विस ट्रिब्यूनल के संयुक्त रजिस्ट्रार को पदौन्नत करते हुए खटीमा का अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएलएसए अल्मोड़ा के सचिव एस चंद्रा को टिहरी गढ़वाल का अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है। डीएलएसए ऊधमसिंह नगर के सचिव अरुण वोहरा को प्रथम अतिरिक्त सिविल जज हरिद्वार बनाया गया है। डीएलएसए उत्तरकाशी के सचिव हेमंत सिंह को बाल न्याय बोर्ड ऊधमसिंह नगर का प्रमुख न्यायाधीश फर्स्ट क्लास बनाया गया है।

 

हरिद्वार में तैनात रही ज्योति बाला को हरिद्वार में फर्स्ट सिविल जज (सीनियर डिविजन) बनाया गया है। छवि बंसल को ऊधमसिंह नगर का सिविल जज फर्स्ट अतिरिक्त सीनियर डिविजन बनाया गया है। इसी तरह रितिका सेमवाल को भवाली उजाला में संयुक्त निदेशक बनाया गया है।

श्वेता राणा चौहान को फोर्थ एसीजेएम देहरादून के पद पर भेजा गया है। संजीव कुमार को तृतीय अतिरिक्त सिविल जज सीनियर डिविजन ऊधमसिंह नगर बनाया गया है। रविंद्र देव मिश्रा को डीडीहाट में सिविल जज जूनियर डिविजन, रविरंजन को खटीमा में सिविल जज जूनियर डिविजन, दीनू गुलियानी को सिविल जज जूनियर डिविजन बाजपुर, सचिन कुमार हरिद्वार में सिविल जज जूनियर डिविजन, पारुल थपलियाल को खटीमा में अतिरिक्त सिविल जज जूनियर डिविजन, विवेक राणा को पौड़ी में सिविल जज जूनियर डिविजन बनाया गया है। शिखा भंडारी को न्यायिक मजिस्ट्रेट कोटद्वार बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed