फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Joshimath Is Sinking Rahul Gandhi Priyanka Gandhi Jairam Ramesh took update expressed concern Uttarakhand news

Joshimath Is sinking: कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने लिया जोशीमठ घटना का संज्ञान, राहुल-प्रियंका ने जताई चिंता

Sun, 08 Jan 2023 10:59 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 08 Jan 2023 10:59 AM IST
सार

Joshimath Is Sinking: हादसे में भूस्खलन से भगवती मंदिर तक ढह गया। मामले में राहुल गांधी ने ट्वीट में कहा कि प्रकृति के विरुद्ध जाकर पहाड़ों पर लगातार खुदाई और अनियोजित निर्माण से आज जोशीमठ के लोगों पर भयानक संकट टूट पड़ा है। इस कड़कड़ाती ठंड में इस आपदा ने लोगों से उनके आशियाने छीन लिए हैं। 

विज्ञापन
Joshimath Is Sinking Rahul Gandhi Priyanka Gandhi Jairam Ramesh took update expressed concern Uttarakhand news
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी(फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

जोशीमठ में भू-धंसाव की घटना का कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व ने भी संज्ञान लिया है। पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि जोशीमठ से आ रही तस्वीरें अत्यंत भयावह हैं, जिन्हें देखकर वह काफी विचलित हैं। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस के नेताओं से मौके पर पहुंचकर लोगों को राहत पहुंचाने की अपील की है।

विज्ञापन


ट्वीट में राहुल गांधी ने कहा कि जोशीमठ में घरों में चौड़ी दरारें, पानी का रिसाव, जमीन का फटना और सड़कों का धंसना बेहद चिंताजनक है। हादसे में भूस्खलन से भगवती मंदिर तक ढह गया। प्रकृति के विरुद्ध जाकर पहाड़ों पर लगातार खुदाई और अनियोजित निर्माण से आज जोशीमठ के लोगों पर भयानक संकट टूट पड़ा है। इस कड़कड़ाती ठंड में इस आपदा ने लोगों से उनके आशियाने छीन लिए हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने उत्तराखंड कांग्रेस से अपील की कि वह जल्द से जल्द आपदाग्रस्त लोगों के बीच पहुंचकर उनकी मदद करें। उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाएं। कहा, उत्तराखंड सरकार से भी अपेक्षा है कि वह समय पर नीतिगत निर्णय लेकर लोगों को राहत पहुंचाए। इधर, पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से लोगों की मदद की अपील की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Joshimath: पूर्वजों की विरासत छूटी, आंखों में आशियाना उजड़ने का दर्द... इस घर में आई पहली दरार ने था चेताया




जयराम रमेश ने मोहित से जाना जोशीमठ का हाल 
जोशीमठ आपदा पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जयराम रमेश ने राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष व भारत जोड़ो यात्रा में सहयात्री मोहित उनियाल से चर्चा की। मोहित ने उनसे कहा कि वह इस मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर उठाएं। उनियाल ने कहा कि बड़े हाइड्रो प्रोजेक्ट्स से उत्तराखंड के पहाड़ों पर संकट खड़ा हो रहा है। इन प्रोजेक्ट्स को तत्काल रोकने की मांग को लेकर कांग्रेस संगठन को बड़ा आंदोलन करना होगा। बताया कि जयराम रमेश ने इस बात के लिए आश्वस्त किया कि कांग्रेस संगठन भाजपा सरकार से इस समस्या के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed