फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Joshimath Is Sinking Debris of buildings being dumped in Salud and Selang Uttarakhand News In hindi

Joshimath Is Sinking: सलूड़ और सेलंग में डंप किया जा रहा भवनों का मलबा, बदरीनाथ हाईवे पर बनाए गए डंपिंग जोन

Fri, 20 Jan 2023 04:00 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 20 Jan 2023 04:00 PM IST
सार

Joshimath Is Sinking: जोशीमठ शहर से करीब दो किलोमीटर दूर सलूड़ और सेलंग नामक स्थान पर डंप किया जा रहा है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता ने बताया कि होटल व निजी भवन स्वामियों की प्रशासन के साथ हुए समझौते के आधार पर भवनों के भारी सामान को भवन स्वामी ही निजी वाहनों से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

विज्ञापन
Joshimath Is Sinking Debris of buildings being dumped in Salud and Selang Uttarakhand News In hindi
जोशीमठ भू-धंसाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भू-धंसाव के चलते असुरक्षित भवनों को ध्वस्त करने के बाद निकला मलबा जोशीमठ शहर से करीब दो किलोमीटर दूर सलूड़ और सेलंग नामक स्थान पर डंप किया जा रहा है। ये डंपिंग जोन सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की ओर से बदरीनाथ हाईवे पर चयनित किए गए हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Joshimath Is Sinking: भगवान बदरीनाथ का खजाना नहीं होगा शिफ्ट, बीकेटीसी के अध्यक्ष ने बताई इसके पीछे की वजह
विज्ञापन


माउंट व्यू और मलारी इन होटल से निकल रहे सरिया, टिन की चद्दर, लोहे के एंगल के साथ ही खिड़की, दरवाजे, शीशे आदि सामान को भवन स्वामी की ओर से ही सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सुरेंद्र पटवाल और सहायक अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि होटल व असुरक्षित भवनों के मलबे को बीआरओ के पूर्व में बनाए डंपिंग जोन में निस्तारित किया जा रहा है। होटल व निजी भवन स्वामियों की प्रशासन के साथ हुए समझौते के आधार पर भवनों के भारी सामान को भवन स्वामी ही निजी वाहनों से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed