{"_id":"63e0c92450b9d855032b0275","slug":"joshimath-accident-laborer-engaged-in-demolishing-hotel-fell-sdrf-ndrf-team-rushed-to-hospital-uttarakhand-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Joshimath Is Sinking: जोशीमठ में हादसा, होटल तोड़ने के काम में लगा मजदूर गिरा, हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Joshimath Is Sinking: जोशीमठ में हादसा, होटल तोड़ने के काम में लगा मजदूर गिरा, हालत नाजुक
Mon, 06 Feb 2023 03:15 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 06 Feb 2023 03:15 PM IST
सार
जोशीमठ में भू-धंसाव के कारण खतरे की जद में आने से तोड़े जा रहे दो होटलों की तीन-तीन मंजिल तक ध्वस्त की जा चुकी हैं। सोमवार को यहां ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की दौरान हादसा हो गया है। एक मजदूर नीचे गिर गया।
विज्ञापन
मजदूर घायल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जोशीमठ में माउंट व्यू और मलारी इन होटल को तोड़ने में लगा एक मजदूर गिर गया। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम ने मजदूर को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत बहुत नाजुक है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Pauri: नदी किनारे खेल रहे बच्चे हुए हादसे का शिकार, पैर फिसलने से छोटा भाई बहा तो बड़े ने भी लगा दी छलांग
विज्ञापन
भू-धंसाव के कारण खतरे की जद में आने से तोड़े जा रहे दो होटलों की तीन-तीन मंजिल तक ध्वस्त की जा चुकी हैं जिससे दोनों होटल बदरीनाथ हाईवे के बराबर पर आ गए हैं। ध्वस्तीकरण पूरा करने में अभी और समय लग सकता है। दरारें आने से असुरक्षित हो गए होटल माउंट व्यू और मलारी इन को 12 जनवरी से तोड़ने का काम शुरू किया गया था।
विज्ञापन