फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Joint military exercises will start between India-Nepal 30 may

भारत-नेपाल के बीच 30 से शुरू होगा संयुक्त सैन्य अभ्यास, दोनों देशों के 300 सैनिक जुटेंगे

Fri, 25 May 2018 01:58 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 25 May 2018 01:58 PM IST
विज्ञापन
Joint military exercises will start between India-Nepal 30 may
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

भारत-नेपाल के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास (सूर्य किरण-13) 30 मई से शुरू होगा। इस 13 दिनी अभ्यास में दोनों देशों के 300 सैनिक पिथौरागढ़ के सेना मुख्यालय में जुटेंगे। इस दौरान आतंकवाद के साथ ही रक्षात्मक अभियानों की जानकारी को साझा किया जाएगा।

विज्ञापन


इस अभ्यास से भारत-नेपाल का रक्षा सहयोग स्तर बढ़ेगा। साथ ही दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती मिलेगी। सूर्य किरण अभ्यास एक द्विवार्षिक अभियान है। इसे दोनों देश बारी-बारी से अपने यहां आयोजित करते हैं।
विज्ञापन


विभिन्न देशों के साथ भारत के सैन्य अभ्यास की शृंखला में भारतीय सेना की भागीदारी के लिहाज से यह सबसे बड़ा अभ्यास है। इस सैन्य अभ्यास का आयोजन भारतीय सेना की सूर्या कमान करेगी। अभ्यास पिथौरागढ़ सेना मुख्यालय के मैदान पर 30 मई से 12 जून तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभ्यास का मुख्य उद्देश्य नेपाल और भारत की सेना के बीच आपसी समन्वय कायम करने के साथ ही दोनों देशों के सैन्य रणनीतिक अभियानों की जानकारी साझा करना है। अभ्यास के दौरान दोनों देशों की सेनाएं आतंकवाद और रक्षात्मक अभियानों की जानकारी एक-दूसरे से साझा करेंगी। इतना ही नहीं, युद्धाभ्यास में आपदा प्रबंधन के तहत दोनों देशों के बीच राहत और बचाव के पहलू पर भी जोर रहेगा। भारतीय सेना की सूर्या कमान इस अभ्यास की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed