फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Jobs in Japan-Germany Open doors for Ayurveda students Uttarakhand news in hindi

जापान-जर्मनी में नौकरी: आयुर्वेद छात्रों के लिए खुले द्वार, विदेशों में मिलेंगे अवसर, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

Thu, 06 Jul 2023 12:00 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 06 Jul 2023 12:00 PM IST
सार

प्रदेश सरकार को जापान व जर्मनी से नर्सिंग और हॉस्पिटेलिटी सेक्टर में नौकरी के लिए प्रशिक्षित युवाओं की मांग का प्रस्ताव सरकार को मिला है। आयुर्वेद नर्सिंग, योग व प्राकृतिक चिकित्सा, पंचकर्म कोर्स में पासआउट छात्रों को विदेशों में नौकरी का अवसर मिले।

विज्ञापन
Jobs in Japan-Germany Open doors for Ayurveda students Uttarakhand news in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

जापान और जर्मनी में आयुर्वेद छात्रों के लिए नौकरी के द्वार खुले गए हैं। भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड ने आयुर्वेद कॉलेजों से नर्सिंग, योग, पंचकर्म, प्राकृतिक चिकित्सा पाठ्यक्रम में पासआउट छात्रों का ब्योरा गया है। जिन्हें कौशल एवं सेवायोजन विभाग के माध्यम से स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग दी जाएगी।

विज्ञापन


इसके बाद उन्हें विदेशों में नौकरी उपलब्ध कराई जाएगी। प्रदेश सरकार को जापान व जर्मनी से नर्सिंग और हॉस्पिटेलिटी सेक्टर में नौकरी के लिए प्रशिक्षित युवाओं की मांग का प्रस्ताव सरकार को मिला है। आयुर्वेद नर्सिंग, योग व प्राकृतिक चिकित्सा, पंचकर्म कोर्स में पासआउट छात्रों को विदेशों में नौकरी का अवसर मिले।
विज्ञापन


इसके लिए भारतीय चिकित्सा परिषद से मान्यता प्राप्त 25 निजी आयुर्वेद व पैरामेडिकल कॉलेजों से छात्रों की सूची मांगी गई है। इस संबंध में कॉलेजों को पत्र जारी किया गया। सचिव आयुष डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने भी परिषद को आयुर्वेद छात्रों को कौशल एवं सेवायोजन विभाग के माध्यम से प्रशिक्षण देने कर विदेशों में नौकरी के अवसर दिलाने के लिए दिशानिर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रदेश के 55 अस्पतालों को मिलेगा भूकंपरोधी कवच, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती

नये सत्र से शुरू होगा नवीन पाठ्यक्रम
परिषद की रजिस्ट्रार नवर्दा गुसाईं ने बताया कि आयुर्वेद चिकित्सा शिक्षा में सुधार लाने के लिए नर्सिंग, पंचकर्म, योग और प्राकृतिक चिकित्सा कोर्स में नये सत्र से नवीन पाठ्यक्रम लागू किया जाएगा। जल्द ही परिषद की ओर से सभी कॉलेजों को पाठ्यक्रम पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा इसी महीने के अंत से परीक्षाएं शुरू की जाएगी। जल्द ही परिषद की ओर से परीक्षा तिथि घोषित की जाएगी। परीक्षा के लिए नया पैटर्न तैयार किया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed