फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jio becomes first operator to provide mobile connectivity on Kedarnath walking tour route

Kedarnath: पैदल यात्रा मार्ग पर मोबाइल कनेक्टिविटी देने वाला पहला ऑपरेटर बना जियो

Sun, 29 May 2022 03:31 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: अजय सिंह Updated Sun, 29 May 2022 03:31 PM IST
सार

कोविड के कारण दो साल बाद शुरू हुई चारधाम यात्रा में इस वर्ष रिकॉर्ड यात्री देवभूमि उत्तराखंड आ रहे हैं।

विज्ञापन
Jio becomes first operator to provide mobile connectivity on Kedarnath walking tour route
बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के ने रविवार को सेवा के शुरुआत की औपचारिक घोषणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केदारनाथ धाम मंदिर पैदल यात्रा मार्ग पर मोबाइल क्नेटिविटी उपलब्ध कराने वाला रिलायंस जियो पहला ऑपरेटर बन गया है। गौरीकुंड और केदारनाथ धाम के बीच जियो की तरफ से कुल पांच टॉवर लगाए जाने हैं। कंपनी के मुताबिक छोटी लिंचोली, लिंचोली और रूद्रपॉइंट पर तीन टॉवर लगाए जा चुके हैं। अन्य दो टॉवर भी बहुत जल्द सेवा देने लगेंगे।

विज्ञापन

 

पूरे यात्रा मार्ग पर 4जी की कवरेज मिलेगी। बताते चलें कि केदारनाथ मंदिर पैदल मार्ग पर किसी भी ऑपरेटर की मोबाइल कनेक्टिविटी न होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी होती थी। बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के चेयरमैन अजय अजेंद्र और सी ईओ-बी.डी.सिंह ने रविवार को इस सेवा के शुरुआत की औपचारिक घोषणा की।

विज्ञापन

 

चेयरमैन अजय अजेन्द्र ने केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर जियो की मोबाइल कनेक्टिविटी शुरू होने को राहत भरी खबर बताया। साथ ही उम्मीद जताई की अब इमरजेंसी की दशा में प्रशासन जल्द मदद पहुंचा पाएगा। रिलायंस जियो ने सोनप्रयाग जैसे महत्वपूर्ण पड़ाव पर एक फुल  कैपेसिटी का टॉवर लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह टावर ट्रैफिक बढ़ने की स्तिथि में भी नेटवर्क पर पड़ने वाली अतिरिक्त भार को सहने की क्षमता रखता है और सामान्य रुप से काम करता है। चारधाम यात्रा पर नेटवर्क कवरेज बढ़ाने के लिए जियो की तरफ से 10 अतिरिक्त सॉल्युशन भी लगाए जा रहे हैं। जिससे स्थानीय लोगों और दूसरे राज्यों से आए श्रद्धालुओं को नेटवर्क संबंधी दिक्कतों को सामना न करना पड़े।


ये भी पढ़ें...Honeytrap:  युवक का अपहरण कर फिरौती मांगने वाले दो दबोचे, पुलिस हिरासत में बताया कैसे बनाते हैं लोगों को शिकार

कोविड के कारण दो साल बाद शुरू हुई चारधाम यात्रा में इस वर्ष रिकॉर्ड यात्री देवभूमि उत्तराखंड आ रहे हैं। प्रशासन यात्रियों को संभालने में लगा है। ऐसे में यात्रा मार्गों पर व्यापक 4जी नेटवर्क की उपलब्धता, राहत लेकर आया है। उत्तराखंड में रिलायंस जियो अकेला ऐसा नेटवर्क है जो चारों धामों सहित हेमकुंड साहिब में भी उपलब्ध है। चारों धामों को मोबाइल नेटवर्क व फाइबर केबल से जोड़ने वाला भी जियो एकमात्र ऑपरेटर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed