फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Jhajra will now go for all types of driving license

देहरादूनः अब सभी तरह के डीएल के लिए जाना होगा झाझरा

Sat, 30 Nov 2019 01:27 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sat, 30 Nov 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
Jhajra will now go for all types of driving license
प्रतीकात्मक तस्वीर

अब दो पहिया गाड़ियों के चालकों को ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आईडीटीआर झाझरा जाना होगा। कारण कि शासन के आदेश पर अब दो पहिया गाड़ियों के चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आरटीओ में ली जाने वाली परीक्षा झाझरा में ही ली जाएगी।

विज्ञापन


आरटीओ डीसी पठोई ने बताया कि दो दिसंबर के बाद आरटीओ में किसी भी प्रकार के वाहन के चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर परीक्षा नहीं ली जाएगी। बता दें कि इससे पहले दो पहिया वाहन के चालक का ड्राइविंग लाइसेंस आरटीओ में ही बनाया जाता था।
विज्ञापन


इसके लिए चालक की परीक्षा आरटीओ में ही ली जाती थी, लेकिन अब आरटीओं में लगाई गई सभी मशीनाें को आईडीटीआर झाझरा भेजा जा रहा है। विभागीय अधिकारियों का मानना है कि दो पहिया गाड़ियों के चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस झाझरा में बनाए जाने से दलालों की सक्रियता पर भी अंकुश लग सकेगा और कार्यों में पारदर्शिता लाई जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञात हो कि विजिलेंस के छापे में आरटीओ के एक कर्मचारी और दो दलालों समेत तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अधिकारियों की ओर से तमाम कदम उठाए गए हैं। अब आरटीओ में महज उन्हीं लोगों से आवेदन संबंधी कोई कागजात लिया जा रहा है, जिनका खुद का काम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed