फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Jewellery and cash stolen by breaking the lock of a vacant house in broad daylight

Dehradun News: दिनदहाड़े सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी

Sat, 06 Jun 2026 07:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
Jewellery and cash stolen by breaking the lock of a vacant house in broad daylight
देहरादून। केदारपुरम स्थित एमडीडीए कॉलोनी में चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़िता रेनू नेगी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चार जून को उनकी मां प्रभा नेगी रामनगर गई थीं, जबकि वह स्वयं अपने बच्चों के साथ ऋषिकेश गई हुई थीं। घर पर ताला लगा हुआ था। इसी दौरान चोरी हो गई। शिकायत के आधार पर नेहरू कॉलोनी थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

पुलिस को रेनू ने बताया कि शाम करीब 6:40 बजे पड़ोसियों ने उन्हें फोन कर बताया कि उनके घर में चोरी हो गई है। सूचना मिलने पर जब वह घर पहुंची तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला और घर का सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि अज्ञात चोर घर से बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ले गए हैं। चोरी हुए सामान में सोने का पैंडल, सोने का बिस्किट, नथ, कान के टॉप्स, सोने की अंगूठी, नाक की रिंग, मंगलसूत्र, चांदी की पायल, सिक्के और 10 हजार रुपये नकद शामिल हैं। इसके अलावा एक पैन कार्ड भी चोरी हुआ है। पीड़िता ने अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। नेहरू कॉलोनी थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed