फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   jewellers strike in uttarakhand.

उत्तराखंड में दो लाख ज्वेलर्स शॉप रहीं बंद

Sat, 18 Apr 2015 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 18 Apr 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
jewellers strike in uttarakhand.

एक लाख रुपये से अधिक की ज्वेलरी खरीद के लिए पैन कार्ड जरूरी किए जाने के विरोध में शुक्रवार को प्रदेश भर में ज्वेलर्स ने सांकेतिक बंद रखा। कुल दो लाख ज्वेलर्स सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक तीन घंटे के इस बंद में शामिल रहे।

विज्ञापन


दून में ज्वेलर्स एसोसिएशन ऑफ उत्तरांचल की तरफ से बुलाए गए इस बंद के दौरान ज्वेलर्स ने धामावाला स्थित सरस्वती मार्केट में धरना, प्रदर्शन किया। इसके बाद डीएम कार्यालय पहुंचे। यहां अपनी मांगों को लेकर वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया।
विज्ञापन


एसोसिएशन के महासचिव गुरजीत सिंह ने साफ किया कि या तो इस नियम को वापस लिया जाए या फिर पूर्व की भांति इस सीमा को 5 लाख रुपये ही रहने दिया जाए। बंद को सराफा मंडल देहरादून, युवा सराफा मंडल, स्वर्णकार संघ का भी समर्थन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान ज्वेलर्स एसोसिएशन आफ उत्तरांचल के प्रदेश अध्यक्ष विपिन बेरी, सराफा मंडल देहरादून के अध्यक्ष प्रवीण जैन, उपाध्यक्ष सुनील मैसोन, महासचिव मनमीत सिंह, स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष हरभजन सिंह, विश्वनाथ कोहली, कमल रस्तोगी, सत्यम रस्तोगी, सुमित गोयल, गौरव रस्तोगी, अनूप बडोनी आदि उपस्थित रहे।

इसलिए कर रहे पैन कार्ड का विरोध

jewellers strike in uttarakhand.

-व्यवसाय पर असर पड़ेगा, एक्साइज में छूट न मिलने से पहले ही दिक्कत है
-महिलाएं गहनों की सबसे बड़ी खरीदार हैं, ज्यादातर के पास पैन नहीं
-किसानों समेत कई तबकों के खरीदार पैन नहीं रखते, उनकी खरीद कैसे होगी

15 जून तक उठे ठोस कदम
ज्वेलर्स का आरोप है कि कि कारोबार के हित की बात कोई नहीं कर रहा। केंद्रीय एसोसिएशन के ज्वेलर्स वित्त मंत्री अरुण जेटली से भी मिल चुके हैं, लेकिन वह कोई ठोस कदम उठाने की बात नहीं कर रहे। टैक्सेशन प्रक्रिया के सरलीकरण की बात दोहरा रहे हैं। ऐसे में ज्वेलर्स को 15 जून तक पैन को लेकर किसी ठोस कदम की जरूरत है।

पहले भी कर चुके 23 दिन हड़ताल
इससे पहले ज्वेलर्स एक्साइज ड्यूटी को लेकर 2012 में भी लंबा आंदोलन चला चुके हैं। तब 23 दिन हड़ताल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed