{"_id":"6615b6de332ff38235032c94","slug":"jewelery-robbery-accused-arrested-from-haryana-jewelery-dehradun-news-c-5-1-drn1046-388267-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: ज्वेलरी लूट का आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार, 15 लाख के गहने बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: ज्वेलरी लूट का आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार, 15 लाख के गहने बरामद
विज्ञापन
व्यक्ति पर हमला कर उनसे लाखों रुपये के जेवरात लूटने के मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक आरोपी को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। अब पकड़े गए आरोपी से 15 लाख रुपये के गहने बरामद हुए हैं।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि गत 20 मार्च को संगीता गुप्ता निवासी बल्लूपुर ने मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि उनके पति विपिन कुमार गुप्ता पर दो युवकों ने हमला कर लाखों रुपये गहने लूट लिए हैं। पुलिस ने मामले के खुलासे के लिए टीमों का गठन किया। गत छह अप्रैल को एक टीम ने विकास धीमान को गिरफ्तार किया था। उसके पास से लूट की अंगूठी और 32 हजार रुपये नकद बरामद किए गए थे। इस मामले में अनित उर्फ नित्ता निवासी टापू माजरी, बुड़िया यमुनानगर हरियाणा पुलिस की पकड़ से बाहर था। आरोपी मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से 15 लाख रुपये के गहने बरामद किए गए हैं। आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।