फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Jewelery and cash stolen from locked house in Vikasnagar, tenants accused

Dehradun News: विकासनगर में बंद घर से आभूषण व नकदी चोरी, किरायेदारों पर आरोप

Sat, 12 Oct 2024 05:26 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
Jewelery and cash stolen from locked house in Vikasnagar, tenants accused
सेलाकुई थाना क्षेत्र में बंद घर से आभूषण और नकदी चोरी हो गए। मकान मालिक ने पूर्व में मकान में किराये पर रहने वाले दो युवकोंं पर चोरी का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी तहरीर में विनोद सिंह राणा ने बताया कि बायांखाला में उनका मकान है। जून में वह सेलाकुई से मुंबई चले गए थे। उनके घर में सास-ससुर रहते थे। बताया कि सास ने एक कमरा दो युवकों को किराये पर दे रखा था। सितंबर में दोनों कमरा खाली कर चले गए। उसके बाद उनके सास-ससुर भी अपने घर चले गए। बताया कि मकान की एक चाबी उन्होंने अपने ससुर और दूसरी पास ही एक दुकानदार को दी थी। बताया कि छह अक्तूबर को उनके मकान के पास रहने वाले हैप्पी का फोन आया। उन्होंने उसे मकान की खिड़की और दरवाजे खोलने को कहा। वह घर में पहुंचे तो देखा कि घर के दरवाजे टूटे हैं। आलमारी टूटी हुई थी। सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। आलमारी के अंदर रखे 60 हजार रुपये, एक सोने की अंगूठी, दो जोड़ी सोने के कुंडल, दो चांदी सिक्के आदि सामान गायब थे। थाना प्रभारी शैंकी कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर किरायेदार आयूष कैदवाण और सतेंद्र कुमार के खिलाफ चोरी संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया कि जांच की जा रही है।्
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed