JEE Advanced 2020 Result: रुड़की जोन के 15 छात्र टॉप 100 में, लड़कियों में कनिष्का मित्तल ऑल इंडिया टॉपर
- मुरादाबाद की कनिष्का मित्तल ने बालिका वर्ग में किया ऑल इंडिया टॉप
- बोली-लॉकडाउन की वजह से मिला तैयारी का समय रहा फायदेमंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जेईई एडवांस में आईआईटी रुड़की जोन से कनिष्का मित्तल ने बालिका वर्ग में टॉप किया है। आईआईटी रुड़की जोन में 15 छात्र टॉप-100, 25 टॉप-200, 38 छात्र टॉप-300, 50 टॉप-400 और 56 छात्र टॉप-500 में शामिल हैं।
कनिका का कहना है कि इस बार लॉकडाउन की वजह से उन्हें परीक्षा की तैयारी के लिए अधिक समय मिल पाया, जिसका लाभ मिला है। रुड़की जोन की कनिष्का मित्तल मूलरूप से मुरादाबाद की रहने वाली हैं। उन्होंने जेईई एडवांस में 396 में से 315 अंक हासिल किए हैं।
यह भी पढ़ें: JEE Advanced 2020 Result: उत्तराखंड में जेईई मेन टॉपर रहे बशार ने एडवांस में पाई 320वीं रैंक
कनिष्का एक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता अनुज कुमार मित्तल फोटो स्टेट की दुकान चलाते हैं और मां गृहिणी हैं। कनिष्का को इंजीनियर बनने की प्रेरणा अपने भाई से मिली। उनका भाई बीटेक कर रहा है।
कनिष्का ने दो साल तक कोटा में रहकर इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी की। इंजीनियरिंग में दिलचस्पी की एक वजह यह भी है कि कनिष्का को गणित विषय काफी अच्छा लगता है।
लॉकडाउन के समय का उठाया फायदा
कनिष्का बताती हैं कि जेईई की तैयारी के लिए उन्होंने ज्यादा से ज्यादा सवाल हल किए। इस परीक्षा में किसी भी विषय से कहीं से भी सवाल आ सकते हैं। कनिष्का ने 10वीं में 99 प्रतिशत और 12वीं में 98.4 प्रतिशत अंक हासिल किए थे।
कनिष्का का कहना है कि वह लॉकडाउन में परीक्षा की तिथि टलने से कभी भी निराश नहीं हुई। इसके बजाए उन्होंने यह समय अपनी तैयारी को दिया। वह लॉकडाउन में भी रोजाना आठ से 10 घंटे की पढ़ाई करती थीं। उन्होंने अपना कमजोर पक्ष देखा और उस पर अपने शिक्षकों की मदद से काम किया। उन्हें नॉवेल पढ़ने और चित्रकारी का बहुत शौक है।
ईशान को 719वीं और शिवम ने पाई 1134वीं रैंक
हल्द्वानी के मेधावी छात्रों ने भी जेईई परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। ईशान जैन ने ऑल इंडिया रैंक (एआइआर) 719 और शिवम वर्मा ने ऑल इंडिया रैंक 1134 प्राप्त की है।
नैनीताल रोड सिविल लाइंस निवासी ईशान जैन ने जेईई एडवांस में 719 रैंक पाई है। उन्होंने जेईई मेन्स में 99.96 परसेंटाइल के साथ 503वीं रैंक हासिल की थी। वह अब मंगलवार से शुरू होने वाली काउंसिलिंग की तैयारी कर रहे हैं।
आकाश इंस्टीट्यूट से परीक्षा की तैयारी करने वाले ईशान ने इसी वर्ष 12वीं की परीक्षा सेंट थेरेसा स्कूल से उत्तीर्ण की है। कुसुमखेड़ा निवासी शिवम वर्मा को 1134वीं रैंक मिली। शिवम ने संकल्प ट्यूटोरियल से तैयारी की।
कठघरिया निवासी ऋषिकेश मौर्य को 2339वीं, प्रसून सहाय को 3675वीं राहुल जोशी को 4350वीं, हर्षवर्द्धन चौबे को 5238, गौरव सती को 6155, गर्वित वर्मा को 6911, चैतन्य गुरुरानी को 6949, ऋषभ नयाल को 7383 व राजीव जोशी ने 7870 वीं रैंक प्राप्त की है।