फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   JCB of Uttarakhand Jal Vidyut Nigam will roar once again

Dehradun News: दिवाली से पहले हटाए जाएंगे अवैध कब्जे

Thu, 26 Oct 2023 12:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
JCB of Uttarakhand Jal Vidyut Nigam will roar once again

विज्ञापन



Iपरियोजना की भूमि पर 104 पक्के और कच्चे अवैध निर्माण चिह्नितI

ढालीपुर क्षेत्र में शक्तिनहर किनारे अवैध अतिक्रमण पर एक बार फिर उत्तराखंड जल विद्युत निगम की जेसीबी गरजेगी। निगम ने दिवाली से पहले नहर किनारे से अतिक्रमण हटाने की तैयार कर ली है।

पिछली बार दशहरा पर्व के चलते निगम को पुलिस बल नहीं मिल पाया था। नहर किनारे 104 पक्के और कच्चे अवैध निर्माण को चिह्नित किया गया है। अतिक्रमणकारियों को पूर्व में नोटिस भी जारी किए गए थे। वहीं कई अतिक्रमणकारियों ने स्वयं ही अपने अतिक्रमण को हटाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन




जल विद्युत निगम अपनी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए लगातार कार्रवाई कर है। बीते मार्च महीने में यूजेवीएनएल, प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने डाकपत्थर से लेकर ढालीपुर तक नहर किनारे से करीब 350 अवैध कब्जे हटाए थे। टीम ने ढालीपुर में भी नहर किनारे 104 पक्के और कच्चे अवैध निर्माण चिह्नित किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




यूजेवीएनएल के अधिशासी अभियंता अभय सिंह ने बताया कि अतिक्रमणकारियों को एक माह पहले नोटिस जारी किया गया था। स्वयं कब्जा हटाने के लिए 10 दिन का समय दिया गया था। कुछ लोगों ने उच्च न्यायालय में भी अपील की थी। लेकिन उनको न्यायालय से राहत नहीं मिल पाई।




बताया कि विभाग ने अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस बल की मांग की थी।। पुलिस बल मिलते ही दिवाली से पहले अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। वहीं कार्रवाई के डर से कई लोग पहले से ही अपने कच्चे और पक्के अतिक्रमण को तोड़ने में लगे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed