फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Jaunsar Bawar e-rickshaw driver committee took

Dehradun News: दुर्घटना के घायल को निशुल्क अस्पताल पहुंचाएंगे ई-रिक्शा चालक

Sun, 09 Jul 2023 12:10 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jul 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Jaunsar Bawar e-rickshaw driver committee took
लोक पंचायत की बुलाई बैठक में जौनसार बावर ई-रिक्शा चालक समिति ने लिया निर्णय
विज्ञापन

लोक पंचायत ने जौनसार बावर, रंवाई जौनपुर, हिमाचल और बिन्हार क्षेत्र के ई-रिक्शा चालकों के साथ बैठक आयोजित हुई। जिसमें ई-रिक्शा चालक समिति ने निर्णय लिया कि दुर्घटना होने पर घायल को निशुल्क अस्पताल तक पहुंचाएंगे। असामाजिक गतिविधियों की रोकथाम में भी सजग प्रहरी की भूमिका निभाएंगे।



जीवनगढ़ स्थित लोक पंचायत कार्यालय में बुलाई गई बैठक में लोक पंचायत के सदस्य श्रीचंद शर्मा ने कहा कि ई-रिक्शा संचालन स्वरोजगार का अद्भुत उदाहरण है। भविष्य में जौनसार बावर, जौनपुर रंवाई एवं हिमाचल क्षेत्र के अन्य बेरोजगार युवक भी इस कार्य को संगठनात्मक रूप से आगे बढ़ाएंगे। सामाजिक कार्यकर्ता भारत चौहान ने कहा कि ई-रिक्शा चालक समाज का महत्वपूर्ण अंग है। उन्हें शहर की हर गली, मोहल्ले और क्षेत्र की जानकारी रहती है। समाज में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति एवं असामाजिक घटनाओं पर गहरी नजर रखने की आवश्यकता है, ताकि समय रहते हुए शासन-प्रशासन को अवगत कराया जा सके।
विज्ञापन


जौनसार बावर ई-रिक्शा चालक समिति अध्यक्ष राजेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि लोक पंचायत ने विकास नगर क्षेत्र में सभी ई-रिक्शा चालकों को संगठित कर एक मंच प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने पर घायल को निशुल्क अस्पताल पहुंचाया जाएगा, ताकि घायल की जान बच सके। इस दौरान समिति के सचिव अजय कुमार, कोषाध्यक्ष सुरेश कोशी, रविंद्र सिंह, सोनू पुंडीर, खीमा दास, मुन्ना दास, प्रेम सिंह तोमर, आशीष चौहान, हिमा दास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed