फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Jaskiran, Riya and Diksha were the top in shot put

Dehradun News: गोला फेंक में जसकिरण, रिया और दीक्षा रही अव्वल

Tue, 03 Dec 2024 12:55 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Jaskiran, Riya and Diksha were the top in shot put
युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से आयोजित आठवें राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के दूसरे दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। गोला फेंक प्रतियोगिता में ऊधमसिंहनगर की जसकिरण, हरिद्वार की रिया, नैनीताल की दीक्षा अव्वल रही। जबकि ऊंची कूद में ऊधमसिंहनगर की शगुन, बागेश्वर की प्रिया और नैनीताल की नेहा ने बाजी मारी।
विज्ञापन


युवा कल्याण निदेशालय में आयोजित महाकुंभ की 400 मीटर दौड़ में नैनीताल की भावना नेगी प्रथम, पिथौरागढ़ की बबीता द्वितीय, हरिद्वार की खुशी तृतीय रही। चक्का फेंक में नैनीताल की दीक्षा, देहरादून की सलोनी, पिथौरागढ़ की ममता ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, भाला फेंक में नैनीताल की पिंकी, देहरादून की मनीषा, चमोली की करीना ने बाजी मारी। 100 मीटर दौड़ में यूएसनगर की कनिष्का, देहरादून की तनिषा, हरिद्वार की हिमानी अव्वल रही। इसके अलावा हैंडबॉल का फाइनल मैच देहरादून और ऊधमसिंहनगर के बीच खेला गया। इसमें ऊधमसिंहनगर ने जीत दर्ज की। खो-खो के फाइनल में देहरादून ने 09-04 के अंतर से पौड़ी को हराया। रिले रेस में हरिद्वार ने पहला, चमोली ने दूसरा और नैनीताल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed