देहरादून में जन्माष्टमी का उल्लास: साज सज्जा में उत्कृष्ट मंदिरों को सम्मानित करेगा अमर उजाला, देखें तस्वीरें
Janmashtami 2023: तीन प्रमुख मंदिरों के अलावा पांच और मंदिर आकर्षक रहे हैं, इन्हें भी सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देहरादून में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उल्लास के साथ मनाई गई। रंग बिरंगी लाइटों से सजे मंदिर और भगवान के विभिन्न स्वरूपों की झांकियां मनमोहक लग रही थीं। कई जगहों पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
शहर में मथुरा-वृंदावन के कलाकारों ने झांकियों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। घरों में भी लड्डू गोपाल का विशेष शृंगार किया गया।
अमर उजाला की टीम ने जायजा लिया और उत्कृष्ट तीन मंदिरों के प्रबंधकों को सम्मानित किया जाएगा।
इनके अलावा पांच और मंदिर आकर्षक रहे हैं, इन्हें भी सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा।
पहले स्थान पर श्रीलक्ष्मी नारायण पंचमुखी सिंदूरिया हनुमान पंचायती मंदिर रही।
दूसरे पर श्री कमलेश्वर महादेव मंदिर और तीसरे पर श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर की झांकी रही है।
इनके अलावा श्याम सुंदर मंदिर पटेलनगर, धर्मपुर का प्राचीन शिव मंदिर, पटेलनगर का आदर्श मंदिर को भी सजाया गया।
चकराता रोड का शिव शनि मंदिर और प्रेमनगर के सनातन धर्म मंदिर की भी साज सज्जा सराहनीय रही।