{"_id":"5f87301f8ebc3e9b8505721a","slug":"jan-shatabdi-express-train-from-delhi-to-kotdwar-and-tanakpur-may-run-soon-railway-minister-piyush-goyal-gave-assurance","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से कोटद्वार और टनकपुर के लिए जनशताब्दी चलाने पर विचार, रेल मंत्री पीयूष गोयल ने दिया आश्वासन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से कोटद्वार और टनकपुर के लिए जनशताब्दी चलाने पर विचार, रेल मंत्री पीयूष गोयल ने दिया आश्वासन
Wed, 14 Oct 2020 10:37 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 14 Oct 2020 10:37 PM IST
सार
- सांसद बलूनी ने उठाया मामला, रेल मंत्री पीयूष गोयल ने दिया आश्वासन
- ट्वीट कर कहा, दोनों ट्रेनों के बारे में रेलवे प्राथमिकता से काम करेगी
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेल मंत्रालय कोटद्वार और टनकपुर से दिल्ली के लिए दो जनशताब्दी रेल गाड़ियां चलाने पर विचार करेगा। यह आश्वासन रेल मंत्री पीयूष गोयल ने दिया है। राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी ने रेल मंत्री से राज्य के लिए दो जनशताब्दी ट्रेन चलाने की मांग की है। बलूनी के अनुरोध के बाद रेल मंत्री ने ट्वीट कर आश्वस्त किया कि रेलवे व्यावहारिकता को देखते हुए दोनों ट्रेनों के बारे में प्राथमिकता से काम करेगी।
विज्ञापन
बलूनी ने उनसे कहा था कि इन रेल मार्गों के लिए सुविधायुक्त यात्री ट्रेन की बहुत पुरानी मांग है। कोटद्वार और टनकपुर से भारी संख्या में लोग प्रतिदिन दिल्ली के लिए यात्रा करते हैं। सीधी सुविधाजनक रेल की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही है। इन दोनों रेलों के संचालन के बाद राज्य के प्रमुख रेल हेड से दिल्ली की यात्रा सुगम हो जाएगी। बलूनी के मुताबिक रेल मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
सांसद बलूनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में उत्तराखंड में ऐतिहासिक विकास कार्य हुए। केंद्रीय योजनाओं का राज्य को भरपूर लाभ मिला। उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में जितना रेल सुविधाओं का लाभ उत्तराखंड को मिला, इतने लाभ उत्तराखंड में पूर्व में कभी नहीं मिला।
विज्ञापन
काठगोदाम से देहरादून चलने वाली नैनी दून जनशताब्दी ट्रेन, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल मार्ग के निर्माण में समयबद्ध और प्राथमिकता के साथ युद्ध गति से कार्य होना और नए रेल मार्गों के सर्वे द्वारा भविष्य की योजनाओं का खाका खींचने में रेल मंत्रालय ने तेजी दिखाई।