फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Jammu tourist family car accident in roorkee woman killed

जम्मू से हरिद्वार दर्शन करने आ रहा परिवार हुआ हादसे का शिकार, महिला की मौत, तीन घायल

Sat, 11 May 2019 09:39 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क अमर उजाला, भगवानपुर(रुड़की)
न्यूज डेस्क अमर उजाला, भगवानपुर(रुड़की) Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 11 May 2019 09:39 AM IST
विज्ञापन
Jammu tourist family car accident in roorkee woman killed
कार हादसा - फोटो : अमर उजाला

जम्मू से हरिद्वार दर्शन करने आ रहे परिवार की कार भगवानपुर में हादसे का शिकार हो गई। चालक को झपकी आने से कार रोड किनारे बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार एक महिला की मौत हो गई जबकि एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के पुंछ निवासी रमेश शर्मा, उनकी पत्नी इंदु शर्मा, इंद्रपाल शर्मा और उनकी पत्नी सुषमा शर्मा कार से हरिद्वार दर्शन को आ रहे थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार तड़के करीब चार बजे कार चलाते समय रमेश शर्मा को झपकी आ गई। सिकंदरपुर के भगवानपुर-सहारनपुर लिंक रोड पर कार अचानक एक खंभे से टकराकर पलट गई।

विज्ञापन

हादसा देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार सवारों को किसी तरह बाहर निकाला। हादसे में सुषमा शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि रमेश, इंदु और इंद्रपाल घायल हो गए।

पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, एसओ संजीव थपलियाल ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed