{"_id":"64f8dbbff784cf641b03d376","slug":"jam-on-haridwar-highway-for-three-hours-school-children-and-ambulance-vehicles-stranded-at-many-places-dehradun-news-c-5-drn1037-239104-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: हरिद्वार हाइवे पर तीन घंटे जाम, कई जगह स्कूली बच्चे और एंबुलेंस वाहन फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: हरिद्वार हाइवे पर तीन घंटे जाम, कई जगह स्कूली बच्चे और एंबुलेंस वाहन फंसे
विज्ञापन
विधानसभा के दूसरे दिन पुलिस बैरियर तैनात थी और जनता सड़कों पर फंस गई। इससे हरिद्वार हाईवे पर करीब तीन घंटे तक जाम लग गया। स्थिति स्कूलों की छुट्टी के वक्त और भी दुभर हो गई। हाइवे पर कई जगह एंबुलेंस वाहन भी घंटों तक फंसे रहे। हाइवे पर जाम होने के कारण लोग गलियों के रास्ते गए तो क्षेत्र की गलियां भी पैक हो गईं। सबसे ज्यादा स्थिति मोहकमपुर आरओबी पर खराब रही। यहां न तो ऊपर से जाने की जगह बची थी और न ही नीचे से गुजरने की।
दरअसल, ज्यादातर जुलूस बन्नू स्कूल से चलते हैं और प्रगति विहार बैरियर पर इन्हें रोक लिया जाता है। जबकि, बुधवार को स्थिति दूसरी थी। प्रगति विहार बैरियर पर भारी पुलिस फोर्स मौजूद थी लेकिन शास्त्री विहार बैरियर पर इंतजाम कम थे। यहां सुबह के वक्त ही टिहरी और पौड़ी से आए लोग प्रदर्शन करने लगे। जब तक पुलिस वहां पर भारी संख्या में पहुंचती तब तक लोगों का धरना शुरू हो गया। हरिद्वार से दून वाली इस लेन को बैरियर लगाकर बंद कर दिया गया। इससे एकाएक दूसरी लेन पर यातायात का दबाव बढ़ गया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन करीब दो घंटे बाद भी सफलता नहीं मिली।
अब स्थिति काबू से बाहर हो गई। दून से हरिद्वार लेन पर यातायात का दबाव बढ़ता चला गया। करीब पौने दो बजे आसपास के क्षेत्रों के स्कूलों की छुट्टी होने लगी। इसके बाद यहां पर स्थिति और भी ज्यादा बदतर हो गई। हजारों की संख्या में वाहनों की करीब तीन किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं। इस बीच कई एंबुलेंस भी जाम में फंसी रहीं। केवि आईआईपी के बच्चों को कई किलोमीटर तक सड़क पर धूप में पैदल चलना पड़ा। इसके साथ ही अन्य स्कूलों के बच्चों के वाहन भी फंसे रहे। करीब साढ़े तीन बजे शास्त्री नगर बैरियर से प्रदर्शनकारियों को उठाया गया तब कहीं जाकर सड़क पर राहत मिली।