फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Jam in Vikasnagar main market, traffic plan will be implemented

Dehradun News: विकासनगर मुख्य बाजार में जाम, लागू होगा ट्रैफिक प्लान

Mon, 28 Oct 2024 04:34 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
Jam in Vikasnagar main market, traffic plan will be implemented
त्योहारी सीजन को लेकर पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली है। कल मंगलवार से शहर में ट्रैफिक प्लान लागू हो जाएगा। इस दौरान भारी वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। चार पहिया वाहन भी बाजार में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। बाजार में भीड़ बढ़ने पर दोपहिया वाहनों के आवागमन पर भी रोक लगा दी जाएगी।
विज्ञापन


त्योहारी सीजन शुरू हो गया है। बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। अधिक भीड़ के चलते जाम भी लग रहा है। मुख्य बाजार में धनतेरस से लेकर दिवाली तक तीन दिन (29, 30, 31 अक्तूबर) मंडी तिराहे से लेकर डाकपत्थर चौक तक सड़क के दोनों ओर पैठ बाजार सजता है। इस दौरान यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस की ओर से ट्रैफिक प्लान लागू किया जाता है। मंगलवार से शहर में ट्रैफिक प्लान लागू हो जाएगा। बाबूगढ़ चुंगी और डाकपत्थर चौक के पास सड़क पर बैरिकेड लगा दिए जाएंगे। बाबूगढ़ चुंगी से कैनाल रोड और वेदांत स्वीट शॉप की ओर चौपहिया वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। वहीं, डाकपत्थर चौक से कैनाल रोड और सैयद रोड से कोतवाली रोड की ओर चौपहिया वाहन डायवर्ट किए जाएंगे। दोपहिया वाहनों को बाजार में प्रवेश करने दिया जाएगा। लेकिन, जब बाजार में भीड़ बढ़ेगी तो दोपहिया वाहनों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी जाएगी।
विज्ञापन




मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। बाजार में व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और पीआरडी कर्मी तैनात रहेंगे। बाजार चौकी प्रभारी टीम के साथ बाजार में गश्त करेंगे। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि 29 अक्तूबर से तीन दिन के लिए ट्रैफिक प्लान लागू रहेगा। व्यापारियों और लोगों से अपील है कि वह भी व्यवस्था बनाने में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेलाकुई में धूलकोट तिराहे से डायवर्ट किए जाएंगे वाहन

- थाना प्रभारी सेलाकुई शैंकी कुमार ने बताया कि देहरादून शहर में भारी वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी। उसके बाद भी भारी वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रवेश करते हैं तो उन्हें सिंघनीवाला की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed