फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Jal Jeevan Survey Report: Five districts of Uttarakhand included in top 127

जल जीवन सर्वेक्षण: उत्तराखंड के पांच जिले टॉप 127 में शामिल, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर का प्रदर्शन सबसे खराब

Thu, 24 Nov 2022 06:00 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 24 Nov 2022 06:00 AM IST
सार

Jal Jeevan Survey Report: जल शक्ति मंत्रालय ने जल जीवन मिशन के कार्यों को प्रोत्साहित करने के लिए जल सर्वेक्षण की शुरुआत की है। उत्तराखंड का प्रदर्शन राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर नजर आ रहा है।

विज्ञापन
Jal Jeevan Survey Report: Five districts of Uttarakhand included in top 127
जल जीवन मिशन - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों के मामले में उत्तराखंड के पांच जिले देश के टॉप 127 जिलों में आए हैं। केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने सभी प्रदेशों की अक्तूबर की रैंकिंग जारी की है। हालांकि हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर का प्रदर्शन इसमें खराब रहा है।

विज्ञापन


जल शक्ति मंत्रालय ने जल जीवन मिशन के कार्यों को प्रोत्साहित करने के लिए जल सर्वेक्षण की शुरुआत की है। उत्तराखंड का प्रदर्शन राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर नजर आ रहा है। पांच जिले ऐसे हैं, जिन्होंने 75 से 100 प्रतिशत कवरेज की हाई अचीवर श्रेणी (टॉप 127) में स्थान पाया है। छह जिले ऐसे हैं, जिन्होंने 50 से 75 प्रतिशत कवरेज की अचीवर श्रेणी में स्थान बनाया है।
विज्ञापन

उत्तराखंड@25: चिंतन शिविर में अचानक पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, सबसे पीछे बैठकर सुने अफसरों के विचार

विज्ञापन
विज्ञापन
दो जिले ऐसे हैं, जो 25 से 50 प्रतिशत कवरेज की परफॉर्मर श्रेणी में शामिल हुए हैं। जल जीवन मिशन के निदेशक उदयराज सिंह ने बताया कि हाल ही में मंत्रालय ने प्रोत्साहन देने के लिए यह शुरुआत की है। वहीं, मिशन के अधिकारी मुश्फिक मुस्तफा का कहना है कि हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर की डाटा फीडिंग इस सर्वेक्षण के हिसाब से की जा रही है। नवंबर की रिपोर्ट में निश्चित तौर पर उत्तराखंड के प्रदर्शन में और सुधार देखने को मिलेगा।

क्या है रैंकिंग

जल सर्वेक्षण में पांच रैंक में नंबर दिए गए हैं। पहली फ्रंट रनर श्रेणी है, जिसमें वे जिले शामिल हैं, जिनमें जल जीवन मिशन के लक्ष्य के सापेक्ष 100 प्रतिशत काम हुए हैं। दूसरी हाई अचीवर श्रेणी में वे जिले शामिल हैं, जिनमें 75-100 प्रतिशत काम हुए हैं। तीसरी अचीवर्स श्रेणी में वे जिले शामिल हैं, जिनमें 50-75 प्रतिशत काम हुए हैं। चौथी परफॉमर्स श्रेणी में वे जिले शामिल हैं, जिनमें अक्तूबर के लक्ष्य के सापेक्ष 25-50 प्रतिशत काम हुए हैं। पांचवीं एस्पाइरेंट्स श्रेणी में वे जिले शामिल हैं, जिनमें केवल 0-25 प्रतिशत काम हुए हैं।

75-100 प्रतिशत कवरेज श्रेणी में देश के शीर्ष 127 में ये जिले
जिला-            रैंक
पिथौरागढ़-     63
देहरादून-       70
उत्तरकाशी-    73
चमोली-         79
बागेश्वर-        87

50 से 75 प्रतिशत कवरेज श्रेणी में देश के शीर्ष 168 में ये जिले
जिला-       रैंक
पौड़ी -       35
टिहरी -      38
रुद्रप्रयाग-  77
चंपावत-    90
नैनीताल-   97
अल्मोड़ा-  139

25 से 50 प्रतिशत कवरेज श्रेेेणी में देश के शीर्ष 201 में ये जिले
जिला-             रैंक
हरिद्वार-            07
ऊधमसिंह नगर- 79

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed