{"_id":"6a88bc8103f926867704d9c7","slug":"jain-girls-inter-college-victorious-in-kho-kho-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1047852-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: जैन बालिका इंटर कॉलेज खो-खो में विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: जैन बालिका इंटर कॉलेज खो-खो में विजयी
Sat, 22 Aug 2026 02:30 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Sat, 22 Aug 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्यालयी शिक्षा विभाग की ब्लॉक स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता शुक्रवार को अशोक आश्रम हाईस्कूल चीलियों में संपन्न हुई। इसमें बालक एवं बालिका वर्ग की अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 श्रेणियों के मुकाबले हुए। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या रुचि भट्ट ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। अंडर-14 बालक वर्ग का फाइनल महर्षि अरविंद घोष डाकपत्थर ने 9-6 अंकों से होली फेथ हरबर्टपुर को हराकर जीता। अंडर-17 बालक वर्ग में अरविंद घोष डाकपत्थर ने राजकीय इंटर कॉलेज भीमावाला को 9-7 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। अंडर-19 बालक वर्ग का फाइनल राजकीय इंटर कॉलेज भावाला ने राजकीय इंटर काॅलेज बद्रीपुर को 9-8 से हराकर जीता। अंडर-14 बालिका वर्ग में होशियार सिंह बुद्धुमल जैन बालिका इंटर कॉलेज ने अशोक आश्रम चीलियों को 4-2 से हराकर फाइनल मुकाबला जीता। अंडर-17 बालिका वर्ग का फाइनल होशियार सिंह बुद्धुमल जैन बालिका इंटर कॉलेज और अशोक आश्रम चीलियों के बीच खेला गया, जिसे होशियार सिंह बुद्धुमल जैन बालिका इंटर कॉलेज ने जीता। अंडर-19 बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबले में होशियार सिंह बुद्धुमल जैन बालिका इंटर कॉलेज ने जीत हासिल की।
विज्ञापन