फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Jageshwar Dham Dispute: Priests Protest Continue BJP MP dharmendra kashyap

जागेश्वर धाम विवाद: भाजपा सांसद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी, पुजारियों और जनप्रतिनिधियों ने की गिरफ्तारी की मांग

Tue, 03 Aug 2021 10:18 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 03 Aug 2021 10:18 PM IST
सार

हिंदू सेवा समिति ने उत्तर प्रदेश के आंवला के सांसद धर्मेंद्र कश्यप के जागेश्वर धाम के प्रबंधन समिति और पुजारियों के साथ अभद्र व्यवहार की कड़ी निंदा की है।

विज्ञापन
Jageshwar Dham Dispute:  Priests  Protest Continue BJP MP dharmendra kashyap
जागेश्वर धाम में प्रदर्शन करते पुजारी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

जागेश्वर धाम में मंदिर प्रबंधन कमेटी के साथ आंवला के भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप की अभद्रता के मामले में पुजारियों ने कड़ा आक्रोश जताया है। उन्होंने कहा कि सांसद ने गालीगलौज कर धार्मिक मान्यताओं पर भी कुठाराघात किया है। आरोपी सांसद के खिलाफ राजस्व पुलिस में धारा 188 और 504 में एफआईआर दर्ज है। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर गिरफ्तारी की जाए। ताकि भविष्य में भी कोई भी व्यक्ति ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न कर सके। 

विज्ञापन


हिंदू सेवा समिति ने फूंका सांसद कश्यप का पुतला
हिंदू सेवा समिति ने उत्तर प्रदेश के आंवला के सांसद धर्मेंद्र कश्यप के जागेश्वर धाम के प्रबंधन समिति और पुजारियों के साथ अभद्र व्यवहार की कड़ी निंदा की है। समिति के सदस्यों ने मंगलवार को चौघानपाटा में सांसद कश्यप का पुतला जलाकर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने सांसद कश्यप के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सांसद कश्यप को संसद से बर्खास्त करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में कोई व्यक्ति इस घटना की पुनरावृत्ति करता है तो उसका हिंदू सेवा समिति कड़ा विरोध करेगी। पुतला फूंकने वालों में हिंदू सेवा समिति के अध्यक्ष अजीत सिंह कार्की, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, समिति के उपाध्यक्ष किशन लाल, मनोज वर्मा, सचिव कमल साह, कोषाध्यक्ष नीरज बोरा, संयुक्त सचिव वैभव पांडे, उपसचिव कमल भट्ट आदि रहे।
विज्ञापन


आंवला के सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने जिस तरह मंदिर परिसर के भीतर प्रबंधक और पुजारियों के साथ गालीगलौज और अभद्रता की वह क्षमा योग्य नहीं है। पुलिस प्रशासन को आरोपी सांसद की गिरफ्तारी करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- भगवान भट्ट, पुजारी प्रतिनिधि, जागेश्वर धाम मंदिर प्रबंधन समिति। 

जागेश्वर धाम में भक्तजन पूजा, अर्चना करने आते हैं, लेकिन आंवला के सांसद कश्यप ने गालीगलौज कर भगवान भोलेशंकर का भी अपमान किया है। प्रशासन को उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि दोबारा ऐसा न हो।
- लक्ष्मी दत्त भट्ट, पुजारी। 

आंवला के सांसद कश्यप का यह कृत्य क्षमा के योग्य नहीं है। उनके खिलाफ राजस्व पुलिस में प्राथमिकी दर्ज है। प्रशासन और पुलिस उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। ताकि ऐसा व्यवहार करने वालों को सबक मिल सके।

- गिरीश भट्ट, पुजारी और सामाजिक कार्यकर्ता। 

आंवला के सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने जागेश्वर धाम आकर धार्मिक मान्यताओं से खिलवाड़ किया है। मंदिर के प्रबंधक और पुजारियों से अपशब्द कहे। उनके खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई कर उनकी गिरफ्तारी की जाए।
- नंदन सिंह नेगी (निक्कू), जिला पंचायत सदस्य, जागेश्वर। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed