{"_id":"589345894f1c1bda17e7ff4b","slug":"jagat-stuck-in-malaysia-come-back-india-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो हफ्ते से मलयेशिया में फंसा जगत वापस लौटेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो हफ्ते से मलयेशिया में फंसा जगत वापस लौटेगा
ब्यूरो / अमर उजाला, चंपावत
Updated Thu, 02 Feb 2017 08:13 PM IST
विज्ञापन
visa
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीजा अवधि खत्म होने के बाद मलयेशिया में बंधक के तौर पर रह रहे लोहाघाट के युवक जगत सिंह की शुक्रवार को सकुशल स्वदेश वापसी हो जाएगी।
विज्ञापन
जगत सिंह की वापसी के लिए परिजनों, मित्रों के साथ ही जिला प्रशासन की पहल रंग लाई है। जगत के लिए अस्थायी वीजा तैयार करने के साथ ही इमरजेंसी सर्टिफिकेट के जरिए भारत भेजा जा रहा है। वह शुक्रवार को कुआलालमपुर के मेलिंडो एयर फ्लाइट से नई दिल्ली पहुंचेगा।
विज्ञापन
लोहाघाट के हथरंगिया निवासी जगत सिंह तीन साल पहले आजीविका की तलाश में मलयेशिया गया था। उसका पासपोर्ट, वीजा की अवधि 19 जनवरी को समाप्त हो गई थी। जगत सिंह जिस होटल में काम करता था, उसके मालिक ने उसका पासपोर्ट, वीजा जब्त कर उसे बंधक बना लिया।
विज्ञापन
जगत ने किसी तरह होटल मालिक के चंगुल से मुक्त होकर भारतीय दूतावास में संपर्क किया। सोशल मीडिया के माध्यम से अपने परिजनों को बंधक बनाए जाने की जानकारी दी, जिसके तत्काल बाद जिला प्रशासन की ओर से विदेश मंत्रालय, मलयेशिया सरकार को मेल भेजा गया।
यही नहीं गुजरात में एक कंपनी के एचआर जगत सिंह के मित्र नवीन सिंह भंडारी ने भी ट्वीट के माध्यम से विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को जानकारी दी थी, जिसके बाद से लगातार भारत सरकार मलयेशिया के संपर्क में थी। डीएम डॉ. अहमद इकबाल ने बताया कि जगत को भारत आने वाली पहली फ्लाइट से भेजा जा रहा है। जगत के लौटने की खबर से परिजनों में खुशी है।