{"_id":"64137836b1e7d6f318043514","slug":"itm-a-sgrr-clash-title-dehradun-news-c-5-drn1005-104801-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: खिताब के लिए भिड़ेंगे आईटीएम ए व एसजीआरआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: खिताब के लिए भिड़ेंगे आईटीएम ए व एसजीआरआर
विज्ञापन
जिला क्रिकेट संघ देहरादून की ओर से आयोजित द्वितीय मोनाल कप टी-20 टूर्नामेंट में आईटीएम ए व एसजीआरआर ने अपने मुकाबले जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। आज (शुक्रवार को) दोनों टीमें आपस में भिड़ेंगी।
बृहस्पतिवार को टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मुकाबला ग्राफिक एरा व आईटीएम ए के बीच आयुष क्रिकेट मैदान में खेला गया। आईटीएम ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्राफिक एरा 19.4 ओवर में 143 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आईटीएम ए की टीम ने 17.1 ओवर में दो विकेट के नुकसान लक्ष्य को हासिल कर लिया। इस जीत के साथ आईटीएम ए ने फाइनल में प्रवेश किया। दीपांशु नागिया को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरा सेमीफाइनल मैच एसजीआरआर कॉलेज व पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी (यूपीईएस) के बीच खेला गया। टॉस जीतकर यूपीईएस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 105 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसजीआरआर की टीम ने 11.4 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया।