टिहरी अकादमी में आईटीबीपी देगी साहसिक खेलों का प्रशिक्षण, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
- पर्यटन विभाग और आईटीबीपी के बीच हुआ एमओयू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की ओर से साहसिक खेल अकादमी टिहरी में विभिन्न साहसिक खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। सोमवार को आईटीबीपी और पर्यटन विभाग उत्तराखंड सरकार के बीच इसको लेकर एमओयू साइन हुआ, जिसके बाद यह अकादमी आईटीबीपी को हस्तांतरित हो जाएगी। आईटीबीपी के पास साहसिक खेलों का बेहतर अनुभव है, जिसका लाभ अब इस अकादमी को भी मिलेगा।
सोमवार को आईटीबीपी के उपमहानिरीक्षक गंभीर सिंह चौहान और पर्यटन विभाग के निदेशक प्रशांत आर्य के बीच एमओयू पर साइन हुए। आईटीबीपी की ओर से इस संबंध में कहा गया कि साहसिक खेल अकादमी टिहरी आईटीबीपी को लीज पर दी जाएगी, जहां वाटर स्पोर्ट्स, क्याकिंग, केनाईंग, रोईंग, सेलिंग, पैरा सेलिंग, पैराग्लाइडिंग आदि खेलों के अलावा वाटर रेस्क्यू और लाइफ सेविंग कोर्स चलाए जाएंगे।
यहां आईटीबीपी के अलावा सैन्य बल, पुलिस और स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इस दौरान महानिरीक्षक उत्तरी सीमांत आईटीबीपी देहरादून निलाभ किशोर, आईटीबीपी देहरादून के डीआईजी अशोक नेगी, डीआईजी देहरादून अपर्णा कुमार, डीआईजी आरके नरवाल, डीआईजी रंजीत सिंह राणा के अलावा आईटीबीपी और पर्यटन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
एमओयू के बाद आईटीबीपी की ओर से की जाने वाली गतिविधियों के माध्यम से लोगों का साहसिक खेलों के प्रति रुझान बढ़ेगा। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। युवाओं को साहसिक खेलों में नई दिशा मिलेगी।
आईटीबीपी ने हासिल किया साहसिक खेलों में विशेष मुकाम
आईटीबीपी के पर्वतारोहण एवं स्कीइंग संस्थान औली ने साहसिक खेलों पर्वतारोहण, स्कीइंग, राफ्टिंग और रॉक क्लाइंबिंग में विशिष्ट स्थान बनाया है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस संस्थान का विशेष मुकाम है।