फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Itbp weapons lose matter in Ministry of Defense now

ITBP के हथियार खोने से रक्षा मंत्रालय तक मचा हड़कंप, खोज में जुटा पर्वतारोही दल

Sun, 10 Jun 2018 06:17 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बरेली/ देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बरेली/ देहरादून Updated Sun, 10 Jun 2018 06:17 PM IST
विज्ञापन
Itbp weapons lose matter in Ministry of Defense now
itbp

पिथौरागढ़ में आईटीबीपी 14वीं वाहिनी के हथियार खोने की खबर से रक्षा मंत्रालय तक हड़कंप मच गया है। इसके लिए आईटीबीपी के डीआईजी एपीएस निंबाडिया दिल्ली पहुंचे हुए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने स्पष्ट किया कि पोर्टर का पैर फिसलने के दौरान 14 हथियार नहीं, उनकी टेलिस्कोपिक साइट (हथियार का एक पार्ट) खोई थीं। इनमें से 11 तलाश ली गई हैं। बाकी तीन साइट की तलाश में विशेष पर्वतारोही दल को लगाया गया है।
विज्ञापन


आईटीबीपी में मुनस्यारी चौकी के प्रभारी इंस्पेक्टर जगदीश चंद्र ने 25 मई को तहसीलदार मुनस्यारी के कार्यालय में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें कहा गया था कि 16 मई को 14वीं वाहिनी आईटीबीपी का दल मिलम चौकी से पिथौरागढ़ जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


17 मई को बुगड्यार पोस्ट से चलने के बाद रास्ते में मैन सिंह टोप के पास नेपाली पोर्टर विक्रम गुहा का पैर फिसल गया, जिससे उसकी पीठ पर लदा काफी सामान चट्टान से नीचे गिर गया।
 

Itbp weapons lose matter in Ministry of Defense now
ITBP

इसमें इंसास राइफल की छह, एलएमजी की पांच और 51 एमएम मोर्टार की तीन साइटें खो गईं। इस रिपोर्ट के बाद अफवाह फैली की आईटीबीपी के 14 हथियार खो गए हैं, जिससे रक्षा मंत्रालय तक हड़कंप मच गया। डीआईजी एपीएस निंबाडिया को तत्काल दिल्ली बुला लिया गया। 14वीं वाहिनी के सेनानी अशोक कुमार टम्टा ने इसको लेकर एक वीडियो में बयान जारी करके बताया है कि दल की शिफ्टिंग के दौरान हथियार नहीं उनकी टेलिस्कोपिक साइट गिरी थीं। 14 साइट में से 11 ढूंढ ली गई हैं, तीन ढूंढी जा रही हैं।

हथियार खोने की बात कोरी अफवाह है। पोर्टर के पैर फिसलने से 14 हथियारों की टेलिस्कोपिक साइटें गिरीं थीं, जिनमें से 11 खोज ली गई हैं। बाकी बची तीन साइटों की खोजबीन के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित पर्वतारोही दल को लगाया गया है।
- एपीएस निंबाडिया, डीआईजी, आईटीबीपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed