फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   It is necessary to counter rumors in dissemination of information: Joshi

सूचनाओं के प्रसार में अफवाहों का काउंटर जरूरी: गणेश जोशी

Fri, 22 Apr 2022 12:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
It is necessary to counter rumors in dissemination of information: Joshi
कृषि मंत्री गणेशी जोशी ने कहा कि सूचनाओं के प्रसार के वक्त अफवाहों का काउंटर बेहद जरूरी है ताकि सही और सटीक जानकारी लोगों तक पहुंचे। यह बात उन्होंने राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कही। सुभाष रोड स्थित एक होटल में पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया (पीआरएसआई) उत्तराखंड चैप्टर की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने कहा कि संगठन से जुड़े सदस्य सरकार की जन पक्षधर योजनाओं का प्रचार-प्रसार करें। विशेष तौर से कृषि एवं बागवानी विभाग से जुड़ी विभिन्न योजनाओं को पर्वतीय क्षेत्रों में प्रचारित करने का विशेष अभियान संचालित करें ताकि हम कृषि और बागवानी के अत्यधिक संभावनाशील क्षेत्र में रोजगार व स्वरोजगार के नए रास्ते खोल सकें। कैबिनेट मंत्री को जल्दी जाना था। इसकी वजह बताते हुए मंत्री ने कहा कि ‘मैं तो फौजी हूं, मैं समय का बहुत पाबंद हूं, मुझे पहले कार्यक्रम का समय 5:30 बजे बताया गया था। जैसे ही मैं जाने लगा तो मुझे बताया गया कि 6:30 बजे तक आना है। आप लोग नेताओं को कार्यक्रम में आने का दोषी करार देते हैं पर यहां मैं दोषी नहीं हूं। इस मौके पर पीआरएसआई के चेयरमैन अमित पोखरियाल, सचिव अनिल सती, सुरेश भट्ट, राजेंद्र डोभाल, डॉ. महेश कुड़ियाल, पूर्व मुख्य सचिव व ग्राफिक एरा के कुलपति एस जयशंकर, नितिन उपाध्याय, ज्योति नेगी आदि उपस्थित रहे। मा.सि.रि.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed