फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ire vs Afg T20 match in dehradun Afghanistan wins again in second match

IREvAFG: अफगानिस्तान ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत, आयरलैंड को 84 रन से हराया

Sun, 24 Feb 2019 12:23 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 24 Feb 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
Ire vs Afg T20 match in dehradun Afghanistan wins again in second match
देहरादून में टी 20 मैच

सलामी बल्लेबाज हजरतुल्लाह (62 गेंद,16 छक्के,11 चौके और 162* रन ) की शानदार पारी की बदौलत अफगानिस्तान ने दूसरे टी-20 में आयरलैंड को 84 रनों से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही अफगानिस्तान ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान ने निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 278 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी आयरलैंड की टीम छह विकेट खोकर 194 रन ही बना सकी और मैच हार गई। इसके साथ ही अफगानिस्तान ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। 
विज्ञापन


रायपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार को छक्कों और चौकों की जबरदस्त बरसात देखने को मिली। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की ओपनिंग जोड़ी ने आयरलैंड के गेंदबाजों की हवा निकाल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओपनर हजरतुल्लाह और उस्मान घनी ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की शुरूआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 17.3 ओवर में रिकॉर्ड 236 रनों की साझेदारी की। हजरतुल्लाह 62 गेंदों में 162 रन बनाकर नाबाद लौटे।

जबकि घनी ने 48 गेंदों में सात चौकों व तीन छक्कों की मदद से 73 रनों की पारी खेली। घनी के आउट होने के बाद शफीकुल्लाह सात और नबी 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अफगान टीम ने तीन विकेट खोकर 278 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया। आयरलैंड के रेकिंन को छोड़कर सभी गेंदबाजों ने 12 से अधिक के रन रेट से रन लुटाए। 

दून के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में अफगानिस्तान ने टी-20 में सर्वाधिक रन बनाने का विश्व रिकार्ड तोड़ दिया। आयरलैंड के साथ टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में अफगानिस्तान ने तीन विकेट के नुकसान पर 278 रनों का पहाड़ सा स्कोर खड़ा कर एक टी-20 मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकार्ड अपने नाम कर लिया।

इससे पहले ये रिकार्ड आस्ट्रेलिया के नाम था, जिसने श्रीलंका के खिलाफ छह सितंबर 2016 को तीन विकेट के नुकसान पर 267 रन बनाए थे। बता दें कि टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत के नाम 260 रन का उच्चतम स्कोर दर्ज है।

रायपुर स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार को चौकों-छक्कों की बरसात देखने को मिली। अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने ऐतिहासिक मुकाबले में एक पारी में 22 छक्के और 19 चौके जड़े। इस दौरान टीम के पारी में उनका स्ट्राइक रेट 261.29 का रहा। हालांकि हजरतुल्लाह आस्ट्रेलिया के एरोन फिंच के 172 रन के रिकार्ड को नहीं तोड़ पाए। 

हजरतुल्लाह ने तोड़ा छक्कों का रिकार्ड
दून में अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच खेले गए मुकाबले में एक टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में सर्वाधिक छक्के मारने का रिकार्ड भी टूट गया। अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज हजरतुल्लाह ने एक टी-20 मैच में सर्वाधिक छक्के मारने का आस्ट्रेलिया के एरोन फिंच का रिकार्ड तोड़ा। एरोन फिंच ने एक टी-20 मैच में सर्वाधिक 14 छक्के लगाए थे, लेकिन शनिवार को हजरतुल्लाह ने 16 छक्के जड़े। हालांकि आईपीएल में एक मैच में क्रिस गेल ने 17 छक्के जड़े थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed