फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   IPL 2020 Auction: Uttarakhand Players saurabh Rawat Strong Candidate

आईपीएल ऑक्शन: मजबूत दावेदार हैं उत्तराखंड टीम के सौरव रावत, केकेआर बना सकती है पसंद 

Tue, 17 Dec 2019 09:08 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 17 Dec 2019 09:08 AM IST
सार

  • उत्तराखंड टीम के तीन खिलाड़ियों में सौरव रावत का नाम सबसे ऊपर
  • 19 दिसंबर को आईपीएल ऑक्शन में होगा फैसला, केकेआर बना सकती है पसंद
  • बीसीसीआई उपाध्यक्ष महिम वर्मा ने भी फ्रेंचाइजी से की पैरवी

विज्ञापन
IPL 2020 Auction: Uttarakhand Players saurabh Rawat Strong Candidate
क्रिकेटर सौरभ रावत - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन के ऑक्शन में शामिल उत्तराखंड टीम के खिलाड़ियों में विकेट कीपर बल्लेबाज सौरव रावत का नाम चर्चा में है। अक्सर शांत दिखने वाले सौरव की आक्रामक बल्लेबाजी और शानदार विकेट कीपिंग के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स उन्हें अपनी पंसद बना सकती है।

विज्ञापन


बीसीसीआई के उपाध्यक्ष महिम वर्मा ने भी केकेआर फ्रेंचाइजी से सौरव की पैरवी की है। अंतिम निर्णय 19 दिसंबर को होने वाले आईपीएल ऑक्शन में होगा। उत्तराखंड टीम से उन्मुक्त चंद, सौरव रावत और हिमांशु बिष्ट को आईपीएल ऑक्शन लिस्ट में शामिल किया गया है।
विज्ञापन


इनमें सौरव रावत का नाम सबसे ऊपर बताया जा रहा है। नाइट राइडर्स ने सौरव को ट्रायल के लिए बुलाया था। इसके बाद उन्हें ऑक्शन लिस्ट में भी शामिल किया गया है। सूत्रों के अनुसार सौरव ने ट्रायल में उम्दा प्रदर्शन किया था। यही वजह है कि सौरव को केकेआर विकेट कीपर के रूप में चुन सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी मुख्य वजह ये भी है कि केकेआर ने रोबिन उथप्पा को रिलीज कर दिया है। ऐसे में केकेआर किसी युवा विकेट कीपर पर हाथ रख सकती है। वहीं, बीसीसीआई उपाध्यक्ष महिम वर्मा भी सौरव रावत के प्रदर्शन से खासे प्रभावित हैं। उन्होंने केकेआर की फ्रेंचाइजी से सौरव को टीम में शामिल करने की वकालत की है।

सौरव रावत की प्रमुख पारियां 
-पिछली विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में चैंपियन विदर्भ के खिलाफ सौरव ने शतकीय पारी खेली थी। 
-इसी विजय हजारे ट्रॉफी में सौरव ने ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी।

सौरव रावत ने अपने प्रदर्शन से खासा प्रभावित किया है। केकेआर को विकेटकीपर की जरूरत है। केकेआर फ्रेंचाइजी से संपर्क कर सौरव की पैरवी भी की गई है। अब फ्रेंचाइजी को निर्णय लेना है।
-महिम वर्मा, उपाध्यक्ष, बीसीसीआई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed