फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   investing of buried dead body.

मौत का राज जानने को कब्र से निकाला शव

Fri, 10 Jul 2015 04:19 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 10 Jul 2015 04:19 PM IST
विज्ञापन
investing of buried dead body.

दिल्ली के रोहिणी में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई इमरान परवेज की मौत के मामले में दिल्ली पुलिस के साथ आई फोरेंसिक लैब की एक्सपर्ट टीम ने कब्र से शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सैंपल लिए।

विज्ञापन


दूसरी बार पीएम के बाद मौत का राज सामने आने की उम्मीद है। कब्रिस्तान में ही परवेज और पुत्रवधू के परिजनों द्वारा एक -दूसरे पर लांछन लगाने से माहौल गरमा गया। अब पीएम रिपोर्ट के बाद ही इस मामले की जांच की दिशा तय होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


दून आईआईपी से सेवानिवृत्त और माडल कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त वैज्ञानिक मोहम्मद अनवर के बेटे इमरान की तीन मई को दिल्ली के रोहिणी इलाके में मौत हो गई थी। पीएम में विसरा सुरक्षित रखने के बाद शव को परिजनों ने शहर के चंदनगर कब्रिस्तान में दफना दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में सामने आए तथ्यों के आधार पर इमरान के परिजनों ने पुत्रवधू शिम्मी पर आरोप लगाते हुए मौत का राज जानने के लिए पुन: पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की थी। दिल्ली के जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर दिल्ली के विजयनगर थाने के दारोगा बिजेंद्र सिंह एक्सपर्ट टीम के साथ बुधवार शाम को यहां पहुंच गए थे।

दून के अपर सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र की देख-रेख में गुरुवार सुबह आठ बजे के करीब कब्र खोदने की प्रक्रिया शुरू हुई। शव निकालने के बाद फोरेंसिक लैब की एक्सपर्ट टीम ने पीएम के लिए सैंपल लिए।

दोपहर एक बजे के बाद टीम दिल्ली के लिए रवाना हो गई। कब्र से शव निकालने के दौरान मौके पर सैकड़ों लोगों का तांता लगा रहा। दिल्ली पुलिस का कहना है कि शुक्रवार तक रिपोर्ट आने की उम्मीद है।

हत्या का मामला
इमरान के चाचा नईम ने कहा कि उन्हें शक है कि इमरान की साजिश के तहत हत्या की गई है। उन्हें पुत्रवधू पर शक है। मौत का सही कारण जानने के लिए दूसरी बार पीएम कराया जा रहा है।


आरोपों में नहीं दम
इमरान की पत्नी शिम्मी सिद्दीकी के मामा अख्तर का कहना था कि भांजी पर आरोप बेबुनियाद हैं। दोनों के बीच अच्छे रिश्ते थे। संपत्ति को लेकर इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। दामाद इमरान अच्छे स्वभाव का था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed