{"_id":"635f62f1a727ed2700075a21","slug":"investigation-report-of-dcb-recruitment-scam-423-posts-of-class-iv-in-district-co-operative-banks-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: शासन में धूल फांक रही डीसीबी भर्ती घोटाले की जांच रिपोर्ट, पढ़िए मामले में मंत्री धन सिंह का जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: शासन में धूल फांक रही डीसीबी भर्ती घोटाले की जांच रिपोर्ट, पढ़िए मामले में मंत्री धन सिंह का जवाब
Mon, 31 Oct 2022 12:08 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 31 Oct 2022 12:08 PM IST
सार
जिला सहकारी बैंक की भर्तियों में गड़बड़ी की बात सामने आने के बाद सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह ने भर्तियों में गड़बड़ी की जांच के आदेश दिए थे। जांच समिति ने रिपोर्ट शासन को सौंप चुकी है, लेकिन रिपोर्ट का अभी तक खुलास नहीं हुआ है।
विज्ञापन
धन सिंह रावत
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहकारिता विभाग के तहत जिला सहकारी बैंकों में चतुर्थ श्रेणी के 423 पदों के लिए हुई परीक्षा में गड़बड़ी की जांच रिपोर्ट अब शासन में धूल फांक रही है। जांच समिति ने इस माह की शुरूआत में ही अपनी रिपोर्ट शासन को सौंप दी थी। लेकिन, अभी तक धांधली के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होना तो दूर जांच रिपोर्ट का खुलासा तक नहीं किया गया।
विज्ञापन
जिला सहकारी बैंक की भर्तियों में गड़बड़ी की बात सामने आने के बाद सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह ने भर्तियों में गड़बड़ी की जांच के आदेश दिए थे। इसके लिए संयुक्त निबंधक नीरज बेलवाल और मान सिंह सैनी को जिम्मेदारी सौंपी गई। जांच समिति ने सबसे पहले देहरादून डीसीबी और फिर पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर डीसीबी की जांच पूरी कर चार अक्तूबर को अपनी रिपोर्ट शासन को सौंप चुकी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Dehradun: राजाजी टाइगर रिजर्व से गुलदार के बाद अब आबादी में पहुंचा हाथियों का झुंड, दहशत में राजधानी के लोग
विज्ञापन
जांच रिपोर्ट शासन को मिल चुकी है। रिपोर्ट काफी बड़ी है। इसलिए शासन में परीक्षण में समय लग रहा है। इस मामले में जिन आरोपियों के नाम भी सामने आएंगे, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. धन सिंह रावत, सहकारिता मंत्री