फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Investigation of residence certificates is welcome, Congress's argument is ridiculous: Mahendra Bhatt

निवास प्रमाणपत्रों की जांच स्वागत योग्य कांग्रेस का तर्क हास्यास्पद : महेंद्र भट्ट

Tue, 18 Nov 2025 07:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 07:49 PM IST
विज्ञापन
Investigation of residence certificates is welcome, Congress's argument is ridiculous: Mahendra Bhatt
-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, डेमोग्राफी बदलने के साजिशकर्ताओं पर सरकार का रुख सख्त
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री के पिछले तीन वर्षों में बने निवास प्रमाणपत्रों की जांच का निर्णय स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा, डेमोग्राफी बदलने के साजिशकर्ताओं पर सरकार का रुख सख्त है।

भट्ट ने कहा कि इस जांच से कालनेमि और उनके राजनैतिक शुभचिंतकों में अब किसी भी तरह की गलतफहमी शेष नहीं रहनी चाहिए। हालांकि एसआईआर
विरोधी कांग्रेस का दस्तावेज जांच की परिधि तीन साल से बढ़ाने का तर्क हजम नहीं होता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य के जनसांख्यिकीय संतुलन और देवभूमि की छवि से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। सीएम पुष्कर धामी का कदम स्वागत योग्य है, जो गंभीर शिकायतों के आधार पर उठाया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने विपक्ष के इस जांच के दायरे को बढ़ाने के सवाल पर स्पष्ट किया कि सरकार की प्राथमिकता ही योजनाओं, संसाधनों के लाभ लेने वाले कालनेमी को बाहर निकलने की है। लिहाजा पूर्व की जांचों से भी कोई परहेज नहीं है। वहीं तंज कसते हुए कहा कि असल दिक्कत तो कांग्रेस को ही आएगी, जब प्रदेश में चुनाव आयोग की ओर से एसआईआर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। समूचे देश ने देखा कि बिहार में किस तरह तुष्टिकरण नीति के चलते इस सांविधानिक प्रक्रिया का विरोध किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो आज 15 वर्षों के दस्तावेजों की जांच की बात करते हैं, वे एसआईआर में विरोध करते नजर आएंगे। सच यह है कि कांग्रेस के राजनीति में खाने के दांत अलग और दिखाने के अलग हैं। दिल्ली में सैद्धांतिक विचारों के पैमाने अलग हैं और देहरादून में अलग। मैदान में अलग हैं और पहाड़ में अलग। अल्पसंख्यकों के लिए अलग हैं बहुसंख्यकों के लिए अलग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed