{"_id":"646bcb7482f1db48420243a5","slug":"investigate-encroachment-complaints-and-take-immediate-action-dm-dehradun-news-c-5-drn1037-162016-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण की शिकायतों की जांच कर तत्काल कार्रवाई करें : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण की शिकायतों की जांच कर तत्काल कार्रवाई करें : डीएम
विज्ञापन
जनसुनवाई कार्यक्रम में जिलाधिकारी सोनिका ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अतिक्रमण की शिकायतों की जांच कर तत्काल कार्रवाई करें। वहां दोबारा भी निरीक्षण किया जाए ताकि फिर कोई अतिक्रमण न करे। इस दौरान 99 शिकायतें आईं जिनमें अधिकतर जमीनों पर अतिक्रमण संबंधी थीं।
सोमवार को जनसुनवाई में शास्त्री नगर के लोगों ने क्षेत्र में बह रहे गंदे पानी की शिकायत की। इस पर जल निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। ग्राम पंचायत कुणा और कुल्हा चकराता की बालिकाओं ने 2020-21 व 21-22 में 12वीं पास करने के बाद नंदा-गौरा देवी कन्या धन योजना के लिए आवेदन किया था। लेकिन, दो वर्ष बाद भी उन्हें लाभ नहीं मिला। इस पर जिलाधिकारी ने बाल विकास अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है।
इसी प्रकार डोईवाला के मारखम ग्रांट बुल्लावाला के निवासियों ने सरकारी भूमि पर कब्जे की शिकायत की। डांडा लखोंड में भी अवैध कब्जे की शिकायत की गई। शांति विहार में अतिक्रमण की शिकायत की गई। क्षेत्रवासियों ने यहां पर दुर्घटना की आशंका जताई। इस पर जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक को अतिक्रमण पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।