{"_id":"56dea27f4f1c1b99488b4569","slug":"international-yoga-festival-in-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेश के बाद अब हरिद्वार में योग महाकुंभ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकेश के बाद अब हरिद्वार में योग महाकुंभ शुरू
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Tue, 08 Mar 2016 03:29 PM IST
विज्ञापन
योग महाकुंभ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मनगरी हरिद्वार में मंगलवार से मेला प्रशासन पर्यटन विभाग और परमार्थ निकेतन ऋषिकेश की ओर से चार दिवसीय योग महाकुंभ शुरू हो गया। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने योग महाकुंभ का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
उद्घाटन समारोह में स्वामी चिदानंद मुनि के अलावा स्वामी अवधेशानंद, स्वामी हरिचेतनानंद, पर्यटन मंत्री दिनेश धनै, पर्यटन सचिव शैलेश बगोली सहित शांतिकुंज के अधिष्ठाता प्रणव पंड्या उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विश्वविख्यात ड्रमवादक शिवमणी अपनी प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
इस महाकुंभ में कई देशों के योग प्रशिक्षु भाग ले रहे हैं। योग महोत्सव के पहले दिन शाम छह बजे ऑस्ट्रेलिया, इजरायल और अमेरिका के प्रख्यात कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम में देवसंस्कृति, पतंजलि, गुरुकुल कांगड़ी, संस्कृत अकादमी, संस्कृत विश्वविद्यालय, गुरुकुल महाविद्यालय सहित कई संस्थानों के योगार्थी उपस्थित रहेंगे।