फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   International Yoga Festival 2024 will be held in Rishikesh from 15th to 21st March This Year

International Yoga Festival: ऋषिकेश में 15 से 21 मार्च तक होगा महोत्सव, विदेशी साधक व योगाचार्य होंगे शामिल

Wed, 28 Feb 2024 09:24 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 28 Feb 2024 09:24 PM IST
सार

फिल्म की शूटिंग में कोई व्यवधान उत्पन्न न हो इसके लिए अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के समय में ही फेरबदल गया किया है। यह पहली बार हुआ है कि जब योग महोत्सव के समय में फेरबदल हुआ है।

विज्ञापन
International Yoga Festival 2024  will be held in Rishikesh from 15th to 21st March This Year
अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

मुनि की रेती स्थित गढ़वाल मंडल विकास निगम के गंगा रिजॉर्ट में 1 से 7 मार्च तक आयोजित होने वाला अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव की तिथि में इस बार बदलाव किया गया है। इसका कारण गंगा रिजॉर्ट और भरत घाट पर आयोजित बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग है, जो 7 मार्च तक चलेगी। महोत्सव अब 15 से 21 मार्च तक होगा। इसमें विदेशी साधक और योगाचार्य शामिल होंगे।

विज्ञापन


इन दिनों गंगा घाट पर बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग चल रही है। शूटिंग 90 फीसदी ऋषिकेश में ही होनी है। फिल्म ऋषिकेश के एक मोहल्ले की 90 के दशक की कहानी पर आधारित है। शूटिंग टीम ने 7 मार्च तक गंगा रिजॉर्ट और भरत घाट को बुक किया है। भरत घाट पर ही अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव होना है।
विज्ञापन


फिल्म की शूटिंग में कोई व्यवधान उत्पन्न न हो इसके लिए अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के समय में ही फेरबदल गया किया है। यह पहली बार हुआ है कि जब योग महोत्सव के समय में फेरबदल हुआ है। उत्तर प्रदेश सरकार के समय से अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन 1 से 7 मार्च को होता आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार योग महोत्सव का आयोजन 15 से 21 मार्च को होगा। इस दिन के लिए आयोजकों ने गंगा रिजॉर्ट में एडवांस कमरे बुक करवा दिए हैं। इसकी तिथि में फेरबदल का मुख्य कारण गंगा घाट पर आयोजित फिल्म की शूटिंग है। 
- सूर्यप्रकाश कोठारी, प्रबंधक जीएमवीएन गंगा रिजॉर्ट

परमार्थ में 8 से 14 मार्च को होगा अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव
उत्तर प्रदेश सरकार के समय से परमार्थ निकेतन और प्रदेश सरकार की ओर 1 से 7 मार्च तक परमार्थ निकेतन आश्रम में अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन होता था। वर्ष 2014 में प्रदेश सरकार ने इस आयोजन को अलग करने की योजना बनाई। जिसके बाद प्रदेश सरकार की ओर से जीएमवीएन गंगा रिजॉर्ट में इसका संचालन शुरू होने लगा। फिर उसके बाद परमार्थ निकेतन और जीएमवीएन गंगा रिजॉर्ट में 1 से 7 मार्च तक योग महोत्सव आयोजित होने लगा। वर्ष 2022 से परमार्थ निकेतन अपने महोत्सव का आयोजन 8 से 14 मार्च कर दिया। लेकिन प्रदेश सरकार ने इसमें कोई फेरबदल नहीं किया।

महोत्सव में शामिल होते हैं देश विदेश के साधक
परमार्थ निकेतन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में करीब 75 देशों के साधक और करीब 65 देशों के योगाचार्य शामिल होते हैं। वहीं, प्रदेश सरकार की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग महसेत्सव में विदेशी साधकों की संख्या 50 तक होती है। विदेशी योगाचार्य भी इसमें कम ही दिलचस्पी दिखाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed