फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   International yoga day 2019 this old age man teach free yoga from 20 years

विश्व योग दिवस: 20 साल से लोगों को योग से निरोग बना रहे 88 साल के राधेश्याम, नहीं लेते कोई फीस   

Fri, 21 Jun 2019 05:11 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 21 Jun 2019 05:11 PM IST
विज्ञापन
International yoga day 2019 this old age man teach free yoga from 20 years
लोगों को निशुल्क योगा सिखाने वाले राधेश्याम - फोटो : अमर उजाला

उम्र 88 साल। काम लोगों को योग से निरोग बनाना। ये हैं गांधी पार्क में 20 साल से योग सिखाने वाले राधेश्याम। सर्दी, गर्मी या हो बरसात, उनकी इस क्लास में हमेशा सीखने वालों की संख्या 50 से ऊपर रहती है। 

विज्ञापन


भागदौड़ और तनाव भरी जिंदगी में अब स्वस्थ रहना भी बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के साथ ही मानसिक रूप से भी मजबूत होना जरूरी है। इसके लिए योग सबसे अधिक उपयोगी साबित हो सकता है।
विज्ञापन


नियमित योग से स्वस्थ रहकर जीवन का सुख पाया जा सकता है। ऐसे ही दून के 88 वर्षीय राधेश्याम जोशी पिछले 20 सालों से निशुल्क योग सिखाकर लोगों को यह सुख देने का काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वह रोज सुबह साढे़ पांच बजे से लगभग 50 लोगों को योग सिखाते हैं। सर्वे ऑफ इंडिया से साल 1990 में सेवानिवृत्त हुए राधेश्याम बताते हैं कि नियमित योग के सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं। वे बताते हैं कि सेवानिवृत्त होने के बाद वह भारतीय योग संस्थान से जुड़ गए। जिसके बाद से वह हर रोज शहर के गांधी पार्क में 40 से 50 लोगों को योग सिखा रहे हैं। 

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर उन्होंने भी पवेलियन ग्राउंड में योग किया। जोशी ने बताया कि 20 साल के सफर के दौरान उन्होंने कई लोगों को योग से स्वस्थ होते देखा है। योग से कई बीमारियों का इलाज हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed