{"_id":"5b2523244f1c1bb36e8b836f","slug":"international-yoga-day-2018-walk-for-yoga-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग दिवस से पहले देहरादून में मुख्यमंत्री और मंत्रियों का ‘वॉक फॉर योगा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग दिवस से पहले देहरादून में मुख्यमंत्री और मंत्रियों का ‘वॉक फॉर योगा’
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 16 Jun 2018 08:18 PM IST
विज्ञापन
Walk for yoga in Dehradun
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग के प्रति जन जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से शनिवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अपने मंत्रियों के साथ मैदान में उतरे। उन्होंने दून की सड़कों पर पैदल चलकर लोगों को जीवन में योग को अपनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वस्थ भारत की कल्पना को साकार करने के योग को घर-घर तक पहुंचाना होगा।
विज्ञापन
शनिवार को सबसे पहले मुख्यमंत्री राज्य सचिवालय पहुंचे, जहां उनके मंत्रिमंडल सहयोगियों का आने का सिलसिला शुरू हो गया। सभी मंत्री नीले और सफेद रंग की टी शर्ट पहनकर अपने अपने वाहनों से गांधी पार्क पहुंचे। जहां मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, सचिव आयुष आरके सुधांशु और पुलिस के अधिकारी पहले से मौजूद थे। यहां से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत, मदन कौशिक, यशपाल आर्य, सुबोध उनियाल, राज्य मंत्री रेखा आर्या और प्रदेश सरकार के अधिकारियों ने मार्च आरंभ किया। उनके पीछे-पीछे मुख्यमंत्री सचिवालय के अधिकारी और कर्मचारी भी हाथों में योग के प्रति जागरूक करने को संदेश लिखी पट्टिकाएं उठाए चल रहे थे। मुख्यमंत्री और मंत्रियों का यह काफिला घंटाघर, पलटन बाजार से होते हुए दर्शन लाल चौक व दीनदयाल उपाध्याय पार्क तक पहुंचा। करीब 20 मिनट की इस ‘योगा वॉक’ के बाद मुख्यमंत्री और मंत्री अपने वाहनों से रवाना हो गए।
विज्ञापन
इससे पूर्व गांधी पार्क पर मीडिया कर्मियों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि योग के माध्यम से ही संपूर्ण विश्व निरोग हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से विश्व भर में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर ही हम स्वस्थ भारत की कल्पना कर सकते हैं। स्वस्थ भारत के लिए योग को गांव-गांव घर-घर तक पहुंचाने की जरूरत है। आयुष मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि योग दिवस के अवसर पर उत्तराखंड में आयोजित होने वाले कार्यक्रम से योग एवं उत्तराखंड दोनों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
20 मिनट रही ट्रैफिक की समस्या
वॉक फॉर योगा कार्यक्रम के लिए करीब 20 मिनट तक शहर गांधी पार्क, दर्शन लाल चौक, राजपुर रोड की ओर जाने वाला ट्रैफिक अवरुद्ध रहा। मुख्यमंत्री और मंत्रियों की वॉक के लिए गांधी पार्क से घंटाघर तक का मार्ग खाली रखा। एस्ले हॉल चौक के पास पुलिस ने मार्ग कनक चौक की ओर डाइवर्ट कर दिया। इससे लोगों को कुछ देर परेशानी हुई। इसी तरह दर्शन लाल चौक के पास भी कुछ समय के लिए ट्रैफिक को डाइवर्ट करने से दिक्कतें आईं।
योग मय हो गया है वातावरण
मुख्यमंत्री ने कहा कि योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री उत्तराखंड पधार रहे हैं, प्रदेश का वातावरण योगमय हो गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि जहां कहीं भी योग दिवस पर योग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, वहां सामूहिक रूप से प्रतिभाग करें। जो अन्य स्थानों पर जाने में असमर्थ हैं, वे घर पर ही योग अभ्यास करें।
रविवार को पुलिस और सोमवार को अफसर-कर्मी करेंगे वॉक
‘वॉक फॉर योगा’ का यह सिलसिला रविवार और सोमवार को भी जारी रहेगा। रविवार को पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी के नेतृत्व में पुलिस के अधिकारी वॉक करेंगे। पुलिस मुख्यालय से वॉक शुरू होगी जो घंटाघर, परेड ग्राउंड से होकर वापस पुलिस मुख्यालय संपन्न होगी। 18 जून को मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह के नेतृत्व में सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की वॉक होगी। यह वॉक सचिवालय, घंटाघर, परेड ग्राउंड से होते हुए वापस सचिवालय पहुंचेगी। सोमवार को ही अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी के नेतृत्व में सचिवालय की महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों की वॉक होगी जो सचिवालय से जीएमवीएन होते हुए वापस सचिवालय पर संपन्न होगी।