फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   International brainstorming on disaster management will be held in Dehradun Representatives of 100 countries

Uttarakhand: आपदा प्रबंधन पर देहरादून में होगा अंतरराष्ट्रीय मंथन, दुनिया के 100 देशों के प्रतिनिधि आएंगे

Mon, 24 Jul 2023 08:25 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 24 Jul 2023 08:25 AM IST
सार

यूकॉस्ट के महानिदेशक डॉ. दुर्गेश पंत ने बताया कि जून माह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस कांफ्रेंस का पोस्टर जारी किया था। इसमें दुनिया के 100 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि, छात्र, शोधार्थी शामिल होंगे। यूकॉस्ट इस कांफ्रेंस का वैज्ञानिक एवं तकनीकी समन्वयक है।

विज्ञापन
International brainstorming on disaster management will be held in Dehradun Representatives of 100 countries
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जी-20 के बाद अब देश में नवंबर में आपदा प्रबंधन पर छठी वर्ल्ड कांफ्रेंस होगी। इससे पहले उत्तराखंड सहित कई राज्यों में प्री कांफ्रेंस होगी। देहरादून में प्री कांफ्रेंस चार अगस्त को आयोजित होगी, इसकी तैयारी शुरू हो गई है।

विज्ञापन

इंटरनेशनल डिजास्टर सोसाइटी, राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और उत्तराखंड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) संयुक्त रूप से इस कांफेंस का आयोजन 28 नवंबर से एक दिसंबर के बीच करेंगे। यूकॉस्ट के महानिदेशक डॉ. दुर्गेश पंत ने बताया कि जून माह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस कांफ्रेंस का पोस्टर जारी किया था। इसमें दुनिया के 100 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि, छात्र, शोधार्थी शामिल होंगे। यूकॉस्ट इस कांफ्रेंस का वैज्ञानिक एवं तकनीकी समन्वयक है।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि देशभर में अलग-अलग राज्यों में प्री कांफ्रेंस होंगी, जिसके तहत देहरादून में चार अगस्त को पहली प्री कांफ्रेंस कराई जाएगी। इसके बाद नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में प्री कांफ्रेंस होंगी। डॉ. पंत ने बताया कि इस कांफ्रेंस का विषय स्ट्रेंथनिंग क्लाइमेट एक्शन एंड डिजास्टर रिसाइलेंस है। विभिन्न राज्यों व देशों में अपनाई जा रही तकनीकों से दूसरे देशों में भी आपदा प्रबंधन आसान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जापान की तकनीकी भी दिखेगी

जापान ने आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में काफी काम किया है। उनकी मशीनें भी इस वर्ल्ड कांफ्रेंस में प्रदर्शित की जाएंगी। सभी देशों को इसके लिए आमंत्रण भेजा जा चुका है। विभिन्न कारणों से नदियां जब रास्ता बदलती हैं, तो इससे भी काफी जन-धन की हानि होती है। इस पर भी सम्मेलन में विशेषज्ञ चर्चा करेंगे।

ये भी पढ़ें...Tehri: भारी बारिश से उफान पर आया गदेरा, लहरों के बीच फंसे धनोल्टी घूमने आए करीब 50 पर्यटक, ऐसे बची जान

आपदाओं की दृष्टि से उत्तराखंड बेहद संवेदनशील राज्य है। आपदा प्रबंधन पर होने वाली छठीं वर्ल्ड कांफ्रेंस में विश्वभर के विशेषज्ञ एवं पर्वतीय क्षेत्रों में आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोग प्रतिभाग करेंगे। -प्रो. दुर्गेश पंत, महानिदेशक, यूकॉस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed