फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Inter School Rising Stars 2024 cultural competition was

Dehradun News: समूह नृत्य में मसूरी पब्लिक को पहला स्थान

Sat, 31 Aug 2024 03:10 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Inter School Rising Stars 2024 cultural competition was
Iइंटर स्कूल उभरते सितारे 2024 सांस्कृतिक प्रतियोगिता में 166 छात्रों ने किया प्रतिभागI
विज्ञापन




रोटरी क्लब की ओर से मसूरी पब्लिक स्कूल सभागार में इंटर स्कूल उभरते सितारे 2024 सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें नौ स्कूलों के 166 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में मसूरी पब्लिक स्कूल की निदेशक जोयितो मुखर्जी मौजूद रहीं। प्रतियोगिता के समूह नृत्य में मसूरी पब्लिक स्कूल प्रथम, महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर द्वितीय और सेंट क्लेयर्स काॅन्वेंट स्कूल को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। समूह गीत में ओकग्रोव स्कूल पहला, सेंट क्लेयर्स काॅन्वेंट स्कूल दूसरा, मसूरी गर्ल्स इंटर काॅलेज ने तीसरा स्थान हासिल किया। समग्र विद्यालय प्रदर्शन ट्राॅफी में ओकग्रोव स्कूल प्रथम, सेंटर क्लेयर काॅन्वेंट दूसरे और महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर काॅलेज तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता की ओवरऑॅल ट्रॉफी पर ओकग्रोव स्कूल ने कब्जा किया। मशहूर सितार वादक सुरमणि अग्नि वर्मा ने प्रस्तुति देकर सबको मंत्रमुग्ध किया। मुख्य अतिथि जोयितो मुखर्जी, प्रधानाचार्य विशाल सिंह, रोटरी अध्यक्ष संजय जैन ने विजेता छात्रों को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सुरमणि अग्नि वर्मा, गिटार वादक शिक्षक रितेश के भट्टाचार्य, रेखी मास्टर, इंटीरियर डिजाइनर अनु गर्ग ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस मौके पर युवा सेवा निदेशक रजत अग्रवाल, स्पोर्ट्स एंड टैलेंट हंट अध्यक्ष पूर्व आईजी मनोरंजन त्रिपाठी, संजय जैन, सचिव अश्विनी मित्तल, मनमोहन कर्णवाल, फिरोज अली, शलभ गर्ग, शैलेंद्र कर्णवाल, सोनल अग्रवाल, योगिता गोयल, डाॅ. एस के बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed