फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Instructor Recruitment Result and Review Officer Answer Key released SI Exam Merit list also released

Uttarakhand News: अनुदेशक भर्ती का परिणाम और समीक्षा अधिकारी की उत्तर कुंजी जारी, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

Fri, 16 May 2025 10:04 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 16 May 2025 10:04 AM IST
सार

अनुदेशक भर्ती का परिणाम और समीक्षा अधिकारी की उत्तर कुंजी जारी होने के साथ ही  एसआई भर्ती परीक्षा की मेरिट सूची भी जारी कर दी गई है।

विज्ञापन
Instructor Recruitment Result and Review Officer Answer Key released SI Exam Merit list also released
Exam - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने अनुदेशक व अन्य तकनीकी संवर्ग के पदों की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। वहीं, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उप निरीक्षक की मेरिट सूची और राज्य निर्वाचन आयोग समीक्षा अधिकारी परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है।

विज्ञापन

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की सचिव विप्रा त्रिवेदी की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, अनुदेशक और अन्य तकनीकी संवर्ग के पदों के लिए पिछले साल 20 नवंबर से 14 दिसंबर के बीच अलग-अलग पालियों में परीक्षा कराई थी। इसकी मेरिट सूची 19 मार्च को जारी की गई थी।

विज्ञापन


हाईकोर्ट में दायर याचिका के बाद आयोग ने प्रारूपकार, टेक्नीशियन ग्रेड-2, प्लम्बर, बेंतकला प्रशिक्षक, नलकूप मिस्त्री व अन्रू पदों के लिए परिणाम जारी किया गया है। यह अंतिम चयन परिणाम नहीं है। अब अभिलेख सत्यापन होगा, जिसके बाद अंतिम रिजल्ट जारी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

15 मई से 21 मई के बीच आपत्ति दर्ज करा सकते हैं छात्र
उधर, राज्य लोक सेवा आयोग ने उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस, अभिसूचना), अग्निशमन द्वितीय अधिकारी व गुल्मनायक पुरुष (पीएसी व आईआरबी) परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। उपनिरीक्षक व गुल्मनायक की परीक्षा 12 जनवरी और अन्य की परीक्षा नौ फरवरी को हुई थी। उप निरीक्षक व गुल्मनायक के अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन 26 मई से जबकि अग्निशमन अधिकारी का अभिलेख सत्यापन नौ जून से शुरू होगा।

इसकी विस्तृत जानकारी वेबसाइट पर जारी होगी। आयोग ने राज्य निर्वाचन आयोग में समीक्षा अधिकारी परीक्षा की उत्तर कुंजी भी जारी कर दी है। इस पर 15 मई से 21 मई के बीच आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। प्रति प्रश्न 50 रुपये भुगतान करना होगा। इसके बाद आयोग इसका परिणाम जारी करेगा।


ये भी पढे़ं...Uttarakhand: मिलिट्री पुलिस स्टेशन पर साइबर हमले की कोशिश, एपीके फाइल और पाकिस्तान से जुड़े संदेश भेजे

वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने डेरी विकास विभाग में वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित कर दी है। आयोग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, हाईकोर्ट नैनीताल के महावीर लाल व अन्य मामले में आगामी कार्रवाई पर रोक के चलते यह परीक्षा स्थगित की गई है। परीक्षा 17 मई को दोपहर तीन से शाम पांच बजे की पाली में होनी थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed