{"_id":"6826511ddc9121f83c088968","slug":"instructor-posts-are-vacant-and-training-is-getting-affected-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-691462-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: अनुदेशक के पद हैं रिक्त प्रशिक्षण हो रहा प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: अनुदेशक के पद हैं रिक्त प्रशिक्षण हो रहा प्रभावित
Fri, 16 May 2025 02:09 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Fri, 16 May 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान विकासनगर में तीन वर्षों से वेल्डर, रेफ्रिजरेटर एयर कंडीशनर (आरएसी) ट्रेड में अनुदेशक के पद रिक्त चल रहे हैं। इसके चलते छात्रों का प्रशिक्षण प्रभावित हो रहा है। छात्रों को अन्य ट्रेड के अनुदेशक प्रशिक्षण दे रहे हैं। आईटीआई विकासनगर पछवादून का सबसे बड़ा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान है। जहां जौनसार बावर के साथ ही आसपास क्षेत्र के बच्चे आईटीआई करने आते है। जिनके लिए यहां फीटर, इलेक्ट्रीशयन, ड्राफ्टमैन सिविल, आरएसी और वेल्डर ट्रेड संचालित हो रहे हैं। लेकिन वेल्डर, आरएसी ट्रेड में अनुदेशक न होने से प्रशिक्षण प्रभावित हो रहा है। संस्थान में वेल्डर में 22 और आरएसी ट्रेड में 44 बच्चे वर्तमान में प्रशिक्षण ले रहे हैं। लेकिन अनुदेशक न होने के चलते उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्हें अन्य ट्रेड के अनुदेशक प्रशिक्षण दे रहे रहे हैं। इसके चलते उन्हें आधा अधूरा प्रशिक्षण मिल रहा है। जबकि संस्थान अनुदेशक की नियुक्ति के लिए शासन से कई बार पत्राचार कर चुका है। बावजूद अनुदेशक की नियुक्ति नहीं हो पा रही है। यही हाल रहा तो इन ट्रेड में प्रशिक्षण लेने के इच्छुक बच्चों की संख्या में गिरावट आ जाएगी।
विज्ञापन